Sara Tendulkar vs Saaniya Chandhok: कौन है ज्यादा अमीर? सचिन तेंदुलकर की बेटी और बहू की कितनी है इनकम!

Sara Tendulkar vs Saaniya Chandhok: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। खेल के मैदान पर जहां उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित कर रहे हैं। वहीं परिवार की दो बेटियां सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और उनकी बहू सानिया चंदोक (Saaniya Chandhok) अपनी उच्च शिक्षा, करियर और स्वतंत्र पहचान को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही युवा महिलाओं ने विदेशों के शीर्ष संस्थानों से पढ़ाई की है और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है।

कौन हैं सारा तेंदुलकर और सानिया चंदोक? (Sara Tendulkar vs Saaniya Chandhok)

सारा तेंदुलकर महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और डॉ. अंजली तेंदुलकर की बड़ी बेटी हैं। सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था। आज वे एक सफल न्यूट्रिशनिस्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और वैलनेस एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सानिया चंदोक की बात करें तो वह मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी हैं। अर्जुन से शादी के बाद वे तेंदुलकर परिवार की बहू बनीं। वे मुंबई में एक सफल एंटरप्रेन्योर और ट्रेंड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं।

Sara Tendulkar vs Saaniya Chandhok 1

एजुकेशन के मामले दोनों का है लंदन कनेक्शन

शिक्षा के मामले में दोनों ही बेहद आगे हैं और दोनों ने ही अपनी हायर एजुकेशन यूनाइटेड किंगडम (UK) से पूरी की है। सारा ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद विदेश का रुख किया। उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से अपनी बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है। सानिया ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की।

इसके बाद उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस कॉलेजों में से एक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से साल 2020 में बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री ली। पशुओं के प्रति लगाव के कारण उन्होंने 2024 में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस से वेटरनरी टेक्नीशियन में डिप्लोमा भी किया है।

Manav Suthar Dream Debut: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
Manav Suthar Dream Debut: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ही अपने दम पर कमाई कर रही हैं, हालांकि सानिया की नेट वर्थ का दायरा थोड़ा बड़ा है। सारा की कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ से 1.5 करोड़ के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट, मॉडलिंग असाइनमेंट और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत उपस्थिति है।

IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान
IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया की नेट वर्थ करीब 83 लाख से 4.15 करोड़ के बीच अनुमानित है। सानिया मुख्य रूप से अपने बिजनेस वेंचर्स से कमाती हैं। वे मुंबई में 'मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की फाउंडर हैं।

IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे? क्या है टॉस का टाइम
IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे? क्या है टॉस का टाइम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+