'क्या आप मुझसे शादी करोगी', Sara Tendulkar के लिए धड़का किसका दिल? सरेआम मिला मैरिज प्रपोजल
Sara Tendulkar share photo on Instagram: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा तेंदुलकर को सोशल मीडिया पर सात मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। सारा के बारे में जानने की इच्छा फैंस को हमेशा ही रहती है। यही वजह है जब वह कोई तस्वीर या वीडियो अपलोड करती हैं तो वह तेजी से वायरल होने लगता है।
सारा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
महज 26 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। मेडिकल की पढ़ाई से लेकर मॉडलिंग की दुनिया में उतरने तक सारा का सफ़र शानदार रहा है। उनकी सुंदरता और ग्लैमरस लुक उन्हें हमेशा सुर्खियों में बनाए रखती हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

सरेआम मिला मैरिज प्रपोजल
सारा की खूबसूरती की तारीफ फैंस अक्सर करते रहते हैं। उनकी तस्वीर पर एक फैन ने लिखा कि क्या आप मुझसे शादी करोगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम हो ही इतनी खूबसूरत की तुम्हारे चक्कर में लड़ाई हो जाये, भगवान करे ये चैट पढ़ते ही तुम्हें मुझसे प्यार हो जाये। इसके अलावा भी सारा की तस्वीर पर कई फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं।
इंटेलिजेंट छात्रा रही हैं सारा
सारा तेंदुलकर ने अपनी पढ़ाई का अधिकांश हिस्सा मुंबई में किया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से उच्च शिक्षा प्राप्त की। जहां उन्होंने मेडिसिन और बायोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की। सारा एक इंटेलिजेंट छात्रा रही हैं और अपने करियर में मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश में हैं। रा तेंदुलकर के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कई खबरें सामने आती रही हैं। सारा का नाम भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications