सारा तेंदुलकर ने इंस्टा पर लगाई RCB के सपोर्ट वाली स्टोरी, फैंस ने पूछा- रजत पाटीदार को कर रही हैं डेट?
सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जिस आरसीबी के सपोर्ट के तौर पर देखा जा रहा है। यूजर्स अब सारा तेंदुलकर को ट्रोल कर रहे हैं।

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एकबार फिर सुर्खियों में हैं। वैसे तो वो आए दिन शुभमन गिल के साथ अफेयर की खबरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इसबार उनके खबरों में रहने की वजह आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी से उनका लगाव है। दरअसल, सारा तेंदुलकर ने आरसीबी के सपोर्ट वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर सनसनी मचा दी है। सारा ने एक नोटबुक की तस्वीर पोस्ट की है और साथ में कैप्शन लिखा - "मैं गलती से RBC के बजाय RCB लिखती रहती हूं।" सारा की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आरसीबी से उनके लगाव की क्या वजह है?

सारा पर चढ़ा आरसीबी का बुखार!
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर का आरसीबी को सपोर्ट करना समझ से परे है, क्योंकि उनके पिता मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और वर्तमान में मुंबई इंडियंस के ही मेन्टॉर हैं। वहीं सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल भी गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। बता दें कि शुभमन के साथ सारा तेंदुलकर का नाम जोड़ा जाता है। उनके डेटिंग की खबरें लगातार आती रहती हैं। हालांकि शुभमन का सारा तेंदुलकर के साथ-साथ सारा अली खान के साथ भी नाम जुड़ता है।

रजत पाटिदार को डेट कर रही हैं सारा?
आपको बता दें कि आरसीबी के सपोर्ट वाली इंस्टा स्टोरी को लेकर फैंस ने सारा से सवाल करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा है कि क्या सारा आरसीबी में रजत पाटिदार को डेट कर रही हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा है- गुजरात टाइटंस को सपोर्ट नहीं करती क्या? एक अन्य यूजर ने कहा है कि सारा की हैंड राइटिंग बिल्कुल मुझसे मिलती है। वहीं कुछ यूजर्स सारा को शुभमन गिल का नाम लेकर छेड़ रहे हैं।

पांच आईपीएल के टाइटल जीत चुकी है मुंबई इंडियंस
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर आईपीएल के दौरान कई बार मुंबई इंडियंस के स्टैंड में नजर आ चुकी हैं। उनके पिता और भाई मुंबई इंडियंस से ही जुड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की कई बार चैंपियन रह चुकी है, जबकि आरसीबी ने अभी तक आईपीएल का टाइटन नहीं जीता है। आरसीबी की टीम आईपीएल के इतिहास में 3 फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन तीनों बार उसे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 2011 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को ही हराकर खिताब जीता था।












Click it and Unblock the Notifications