'रुलाएगा क्या पगले,' सूर्या की किस बात पर भावुक हो गए संजू सैमसन, वीडियो ने लगाई आग
Sanju Samson: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब मैच जिताऊ पारी खेलने वाले संजू सैमसन की तारीफ की, तो दोनों के बीच एक बेहद इमोशनल मोमेंट देखने को मिला।
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। सूर्या ने कहा कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है और सही समय पर होता है। टीम को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब संजू ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। जब वह टीम में वापस आए थे, तब उन्होंने पहली बात यही कही थी कि चलो वो करते हैं जो टीम चाहती है, वो नहीं जो हम चाहते हैं।

सूर्या ने संजू के संघर्षों को याद करते हुए आगे कहा कि उन्होंने पूरे साल काफी उतार-चढ़ाव देखे, अपनी जगह गंवाई और अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी की। लेकिन इस साहसी पारी ने साबित कर दिया कि आईसीसी टूर्नामेंट्स बड़े दिल वाले खिलाड़ी ही जीतते हैं।
संजू सैमसन हो गए भावुक
जब कप्तान सूर्या यह भावुक बात कह रहे थे, तब संजू सैमसन मुस्कुरा रहे थे लेकिन उनकी आंखों में एक चमक थी। सूर्या की बातों से अभिभूत होकर संजू ने उन्हें गले लगा लिया और मजाकिया अंदाज में कहा, "रुलाएगा क्या?" संजू के इस एक वाक्य ने माहौल को और भी खास बना दिया। संजू ने यह भी कहा कि वह इस जीत और अपनी फॉर्म से बहुत खुश हैं।
“Aare rulayega kya pagle?” 😁😁
Suryakumar Yadav showered such glowing praise on Sanju Samson that the Indian wicketkeeper jokingly stepped in and told his captain to stop before he got too emotional.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) March 2, 2026
संजू की फॉर्म का भरोसा
सूर्या ने यह भी बताया कि संजू की इस पारी ने पूरी टीम को प्रेरित किया है। उन्होंने संजू के परिवार और उनके चाहने वालों को भी इस सफलता की बधाई दी। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है और कप्तान को भरोसा है कि संजू की यह फॉर्म आगे भी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications