ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में नहीं चुने जाने पर संजू सैमसन की भावुक प्रतिक्रिया, जानें उन्होंने क्या कहा
Sanju Samson: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा के साथ एक बार फिर से संजू साइमन को टीम में जगह नहीं मिली। सैमसन को टीम में शामिल नहीं किये जाने पर फैन्स काफी गुस्से में थे। उनके साथ अन्याय होने की बातें भी कही गई।
सैमसन ने इन्स्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी है। सैमसन ने अपना एक फोटो पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि जो है वो है और मैंने आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। सैमसन ने इस एक लाइन के साथ अपना चयन नहीं होने पर प्रतिक्रिया दी है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में सैमसन को शामिल करने की मांग हर बार फैन्स उठाते हैं। सैमसन को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में बैकअप के तौर पर शामिल किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के शुरुआती दो मैचों से रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। केएल राहुल को टीम की कमान थमाई गई है। भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है।
अंतिम वनडे मैच में रोहित शर्मा वापस टीम में आ जाएंगे। कोहली और पांड्या भी टीम में शामिल होंगे। अंतिम वनडे के लिए अलग से टीम का ऐलान किया गया है। शुरुआती दो मैचों की टीम अलग है। पहला वनडे मुकाबला 22 सितम्बर को खेला जाएगा।
शुरुआती दो वनडे के लिए टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
अंतिम वनडे में भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्सर पटेल (फिटनेस पर निर्भर), रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications