'गौतम गंभीर को नहीं है मीडिया से बात करने की तमीज,' पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने हेड कोच के खिलाफ छेड़ दी लड़ाई
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आज प्रेस वार्ता की, इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। उनमें पर्थ टेस्ट में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति को लेकर जुड़ा हुआ सवाल भी था। रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे।
प्रेस वार्ता में गौतम गंभीर ने यह भी साफ़ कर दिया कि पर्थ टेस्ट में अगर रोहित अनुपस्थिति रहते हैं, तो टीम इंडिया की कप्तानी कौन करने वाला है। स्थिति साफ़ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए कप्तानी करने वाले हैं।

इस बीच प्रेस वार्ता में गंभीर को भेजे जाने को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की एक बड़ी और गुस्से वाली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बीसीसीआई को नसीहत देते हुए कहा कि टीम की प्रेस वार्ता के लिए गौतम गंभीर को नहीं भेजा जाना चाहिए, उनको तमीज नहीं है।
यहाँ बात संजय मांजरेकर की हो रही है जिन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट लिखते हुए गौतम गंभीर की आलोचना की है। मांजरेकर ने लिखा कि गंभीर को मीडिया से बात करने की तमीज नहीं है। उन्होंने लिखा कि अभी-अभी मैंने प्रेस वार्ता देखी, बीसीसीआई के पास यह समझ होगी कि इन कामों से गौतम गंभीर को दूर रखें। उनके पास न शब्द हैं और ना बात करने की तमीज, पर्दे के पीछे ही उनको काम करने दिया जाए। रोहित और अगरकर मीडिया के सामने आने के लिए बेहतर विकल्प हैं।
गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता में केएल राहुल की अहमियत को लेकर बयान दिया और कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं तथा बैटिंग भी कर सकते हैं। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल वह काम कर सकते हैं और टीम को इस तरह की स्थिति में सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी की आवश्यकता होती है। रोहित और कोहली की फॉर्म को लेकर गंभीर ने कहा कि इसकी चिंता नहीं है, ड्रेसिंग रूम में मुझे वह भूख दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications