'प्यारे दोस्तों' के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला, जडेजा की पोस्ट पर आया मांजरेकर का जवाब
नई दिल्ली, 30 सितंबर: टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और पूर्व क्रिकेटर व वर्तमान में कमेंटेटर संजय मांजरेकर के बीच एक हल्के-फुल्की बातचीत देखी गई। रवींद्र जडेजा इस समय घुटने की चोट के चलते क्रिकेट से बाहर है और टेलीविजन पर कुछ मुकाबले देख रहे हैं जिसमें लीजेंड लीग क्रिकेट भी शामिल है। जडेजा T20 वर्ल्ड कप को मिस करेंगे और टीम इंडिया भी उनको मिस करने वाली है। जडेजा को मिस करने की लिस्ट में एक दिलचस्प नाम और जुड़ गया है और यह हैं संजय मांजरेकर।
(Photo- Instagram/Ravindran Jadeja/Sanjay Manjrekar)
Recommended Video

'प्यारे दोस्तों' का नया याराना!
दरअसल रवींद्र जडेजा ने लीजेंड लीग क्रिकेट मैं मैच प्रेजेंटेशन के दौरान की एक फोटो शेयर की थी जिसमें संजय मांजरेकर दिखाई दे रहे थे और जडेजा ने कहा था कि वह अपने प्यारे दोस्त संजय मांजरेकर को देख रहे हैं। यह काफी अजीबो गरीब किस्म का ट्वीट था क्योंकि इस पोस्ट से कोई मतलब नहीं निकल पा रहा था। सब जानते हैं कि जडेजा और मांजरेकर के रिश्ते काफी खट्टे रहे हैं। मांजरेकर ने जडेजा की कड़ी आलोचना 2019 वर्ल्ड कप में की थी और उसके बाद से यह आलराउंडर क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर से खफा नजर आया है।

संजय मांजरेकर ने रिप्लाई किया
हालांकि इन दोनों को एक साथ बातचीत करते हुए तब देखा गया जब भारत ने हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला। यह लीग स्टेज का पहला मैच था जब भारत ने जडेजा के प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। तब मैच के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी और अब रवींद्र जडेजा की पोस्ट पर संजय मांजरेकर ने रिप्लाई किया है। रवींद्र जडेजा ने लिखा था- स्क्रीन पर अपने प्यारे दोस्त को देख रहा हूं।

आपका दोस्त आपको मैदान में वापस देखना चाहता है
अब उसी तुक पर मांजरेकर ने कहा- हा हा, और आपका प्यारा दोस्त आपको जल्द से जल्द से मैदान में वापस देखना चाहता है।
लगता है यह इन दोनों के बीच में हल्की फुल्की बातचीत की शुरुआत हो चुकी है और शायद आगे भी इस तरह की चीजें देखने को मिलते रहे। फैंस इन बातों पर काफी ध्यान देते हैं और उनको उत्सुकता बनी रहती है कि दोनों के बीच में अब क्या चल रहा है। मांजरेकर ने उम्मीद जताई है कि जडेजा जल्द ही मैदान में वापसी करें लेकिन अभी यह क्रिकेटर घुटने की सर्जरी से उबर रहा है और देखना होगा कि वे मैदान पर कब तक वापसी कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications