भारतीय क्रिकेटर का बेटा लड़का से बना लड़की, कहा- क्रिकेट के लिए मैंने कई त्याग किए लेकिन

Sanjay Bangar son video viral: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। आर्यन बांगड़ ने लड़का से लड़की बनने की अपनी जर्नी को शेयर किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही आर्यन बांगड़ सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आर्यन बांगड़ अब अनाया के नाम से पहचाने जाते हैं।

आर्यन से बन गई अनाया

दरअसल, आर्यन बांगड़ ने 10 महीने पहले हार्मोनल रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी। इस सर्जरी के बाद उन्होंने अपनी पहचान को लेकर एक नया रास्ता अपनाया है और अब वे खुद को ट्रांसपर्सन के रूप में लोगों के सामने पेश करना चाहते हैं। अनाया ने अपने इस परिवर्तन की एक रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिससे उनका यह सफर और भी चर्चा में आ गया है।

Sanjay Bangar 1

इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात

इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा कि प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मेरा सफर त्याग, समर्पण और खुशियों से भरा हुआ रहा है। मैदान पर सुबह जल्दी पहुंचने से लेकर दूसरों के संदेह और आलोचनाओं का सामना करने तक, हर कदम पर मजबूत रहने की आवश्यकता थी। लेकिन खेल के अलावा मेरा एक और सफर था, खुद को पहचानने का सफर। इस राह में मैंने कई चुनौतियों का सामना किया।

असली पहचान को समझने के लिए लेने पड़े मुश्किल फैसले

उन्होंने आगे लिखा कि अपनी असली पहचान को समझने के लिए मुझे कई मुश्किल फैसले लेने पड़े। 'फिट इन' होने की आसान राह को छोड़कर, यह सफर आसान नहीं था, लेकिन खुद को सही मायनों में जानने का था। अनाया इस समय मैनचेस्टर में रहकर किसी क्लब के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। बता दें कि विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे क्रिकेट आइकन के साथ आर्यन की कई तस्वीरें वायरल होती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+