Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले Virat Kohli को लेकर पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय बांगड़ का कहना है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने पैरों का बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में पाक टीम के खिलाफ उनका एक्शन में होना तय है।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बांगड़ ने कहा कि, 'मैंने जो देखा है, उससे यह बहुत साफ है कि कोहली मिड विकेट को टारगेट करते हैं। हमने उन्हें बड़े शॉट और स्वीप शॉट खेलते हुए देखा है, लेकिन कोहली स्वीप शॉट बहुत ही कम खेलते हैं। इसलिए फील्डिंग भी इसी हिसाब से सेट की जाती है। वे बैकफुट शॉट भी खेलते हैं।'

virat kohli

उन्होंने आगे कहा कि कोहली हाल ही में अपने पैरों का बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं, यही वजह है कि उनकी शॉट मेकिंग इतनी शानदार हो गई है। कोहली एशिया कप में भारत के लिए नंबर 4 की भूमिका निभा सकते हैं। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 39 वनडे मैचों में 5521 की औसत से 1767 रन बनाए हैं।

बांगड़ ने कहा कि, 'विराट कोहली हाल ही में अपने पैरों का बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर रहे हैं। बीच में एक समय था, जब वह बैकलिफ्ट शॉट के साथ खेलते थे। वह अब बैट टैप खेल रहे हैं, जो गेंद की लंबाई का अंदाजा लगाने में काफी मददगार है। यही कारण है कि उनकी शॉट-मेकिंग इतनी शानदार हो गई है।'

एशिया कप 2023 के लिए भारत का पहला मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 4 सितंबर को उसी स्थान पर नेपाल से भिड़ंत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+