T20 World Cup 2024 में विराट कोहली को खेलना चाहिए या नहीं? पूर्व भारतीय कोच ने दिया दो टूक जवाब

ICC T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर का कहना है कि कोहली जैसे प्लेयर को अगले साल होने वाले टी-20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में जरूर होना चाहिए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने विराट कोहली के लिए 4 से 30 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में ICC T20 विश्व कप 2024 खेलने की जोरदार वकालत की है। बांगर ने 'क्रिकेट बसु' यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि, '100 प्रतिशत विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टी20 टीम में होना चाहिए।'

virat kohli

बांगर ने कहा कि, 'उन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने करीबी मैचों में जिस तरह मोर्चा संभाला, ऐसे में मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह टी20 क्रिकेट और अगले साल का टी20 वर्ल्ड कप क्यों नहीं खेलते हुए दिख सकते।'

संजय बांगर ने कहा कि, 'आप जानते हैं कि बड़ी स्थितियों में जहां भावनाएं बहुत अधिक होती हैं, एक छोटी सी गलती आपको महंगी पड़ सकती है। आपको बड़े खिलाड़ियों की जरूरत है जो उन परिस्थितियों से गुजरे हों। उस समय, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि आपका स्ट्राइक-रेट क्या है, या आपने आईपीएल में क्या किया है, बड़े खेलों में आपको बड़े मैच वाले खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। उन्होंने (विराट कोहली) भारत-पाकिस्तान मैच में ऐसा जज्बा दिखाया।'

बांगर ने यह भी स्पष्ट किया कि उच्चतम स्तर पर बल्लेबाजी का मतलब केवल चौके और छक्के लगाना नहीं है। यह एक और दो रन बनाने के बारे में भी है जो विराट कोहली को कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों से आगे रखता है। उन्होंने बताया कि, 'हर किसी की स्कोरिंग की शैली होती है और इसका मतलब यह नहीं है कि केवल बड़े हिटर ही गेम जीत सकते हैं।

बांगर ने आगे बताया कि, 'अगर ऐसा होता तो वेस्टइंडीज की टीम सभी टी20 वर्ल्ड कप जीत जाती। विराट कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं जो बिना छक्का लगाए भी शतक बना सकते हैं, और उन्होंने ऐसा किया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया और फिर भी शतक बनाया। उनके सभी शॉट ग्राउंडेड थे और यह विराट कोहली के बारे में बहुत कुछ बताता है।'

इसके बाद संजय बांगर ने कहा कि विराट खेल के दिग्गज हैं और उनके कद के कारण लोग उनसे खास तरह से जुड़ते हैं। 'विराट ने कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटरों की पीढ़ी से प्रेरणा ली है। वह एक अग्रणी हैं। उन्होंने मैदान पर फिटनेस मानकों को फिर से परिभाषित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+