Asia Cup 2022: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां, संजय बांगर ने गिनाई टीम की कमजोरी

भारत और पाकिस्तान मैच के साथ भारतीय टीम एशिया कप का आगाज करेगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद अहम होने वाला है।

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारत और पाकिस्तान मैच के साथ भारतीय टीम एशिया कप का आगाज करेगी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद अहम होने वाला है। खिलाड़ियों के अलावा एशिया कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के सामने भी कई चुनौतियां होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा है, ऐसे में टीम की कोशिश इस सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

रोहित के लिए आसान नहीं होगा टीम संयोजन

रोहित के लिए आसान नहीं होगा टीम संयोजन

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने भी रोहित शर्मा को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। बांगर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस एशिया कप में रोहित शर्मा की सबसे बड़ी चुनौती कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग कारणों से भारतीय टीम के लिए नियमित रूप से नहीं खेले हैं। यह फिटनेस हो सकता है या जैसे विराट कोहली ने ब्रेक लिया, वह भी वापसी कर रहे हैं। केएल राहुल चोटिल होने के बाद लौट रहे हैं।

संजय बांगर ने खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

संजय बांगर ने खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

संजय बांगर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'फॉलो द ब्लूज़' में अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि रोहित शर्मा को इन सभी खिलाड़ियों को एक साथ लाना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल होंगे जो लंबे समय से टीम के साथ नहीं हैं। केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बड़े प्लेयर्स के लिए वापसी के साथ ही लय में लौटना इतना आसान नहीं होगा।

रोहित शर्मा के सामने होगी कई चुनौतियां

रोहित शर्मा के सामने होगी कई चुनौतियां

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि डिफेंडिंग चैंपियन इस बार जसप्रीत बुमराह के बिना एशिया कप खेलेगी, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह भी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। तो देखना दिलचस्प होगा कि रोहित जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी को कैसे चलाते हैं। क्योंकि जसप्रीत बुमराह भारत की गेंदबाजी में सबसे अहम रोल निभाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि रोहित शर्मा के सामने ये छोटी चुनौतियां होंगी।

इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप

इस साल एशिया कप का यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप के लिए छह टीमों को दो समूहों में बांटा किया गया है: ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और एक क्वालीफाइंग टीम शामिल है जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। ग्रुप चरण में, प्रत्येक टीम एक बार दूसरे से खेलती है, प्रत्येक समूह के शीर्ष दो पक्ष सुपर 4 राउंड में आगे बढ़ते हैं। सुपर 4 से शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+