आखिर किसके साथ स्पेशल डेट नाइट पर निकली सानिया मिर्जा, सरेआम ऐसे लुटाया प्यार
Sania Mirza Posts Instagram Story: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है।
किसे डेट कर रही हैं सानिया
शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर अपने जीवन को एक नई दिशा दे दी है। सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी रचाई थी। करीब 14 साल बाद यह दोनों ही कपल एक दूसरे से अलग हो गए हैं। ऐसे में फैंस के जहन में लगातार यह सवाल आ रहा है कि आखिर सानिया मिर्जा अब किसे डेट कर रही हैं।

बढ़ता ही जा रहा है फैंस का प्यार
सानिया मिर्जा फैंस के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सानिया मिर्जा ने कुछ इंस्टाग्राम स्टोरी को पोस्ट किया। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा के प्रति फैंस का प्यार जबरदस्त तरीके से उमड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में सानिया मिर्जा से जुड़ी हर जानकारी को जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सानिया
हर किसी के मन में यही सवाल है कि शोएब मलिक की तरह सानिया मिर्जा ने भी अपने लिए कोई नया जीवन साथी चुन लिया है? आखिर वह इन दिनों वक्त किसके साथ बिता रही हैं। लेकिन इस बात का कोई भी प्रूफ अब तक नहीं मिल पाया है। फिलहाल तो सानिया ने ऐसी कोई हिंट भी नहीं दी है।
डेट नाइट पर ऐसे लुटाया प्यार
सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह एक डेट नाइट को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सानिया मिर्जा बहुत खुश दिखाई पड़ रही हैं। बता दें कि स्पेशल डेट नाइट सानिया मिर्जा ने किसी फैंसी रेस्टोरेंट या कैफे में नहीं बल्कि अपने प्राइवेट रूम में मनाया।
सानिया मिर्जा ने यह खास लम्हा डबल्स में साथ खेलने वाली अपनी पुरानी पार्टनर बेथानी माटेक-सैंड्स के साथ बिताया। अमेरिका की टेनिस स्टार बेथानी माटेक-सैंड्स के साथ ही सानिया ने साल 2023 में अपना आखिरी टूर्नामेंट खेला था। जहां वह आबू धाबी ओपन के फ्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।












Click it and Unblock the Notifications