मोहम्मद शमी नहीं इस क्रिकेटर के साथ नजर आईं Sania Mirza, खुद शेयर की ये खास स्टोरी

Sania Mirza Latest Instagram Picture: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सानिया मिर्जा से मोहम्मद शमी की शादी की खबरों ने लंबे समय तक चर्चाएं बटोरी थी। हालांकि, बाद में सानिया मिर्ज़ा के पिता इमरान मिर्ज़ा ने मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा की शादी की अफ़वाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे बकवास करार दिया था।

सानिया ने शेयर की तस्वीर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से ही सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सानिया मिर्जा ने एक बार फिर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। जिसके बाद उम्हें लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई बार सोशल मीडिया या कुछ अफवाह फैलाने वाले लोग उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।

Sania Mirza 1

रॉबिन उथप्पा के साथ तस्वीर वायरल

सानिया मिर्जा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीतल भारत के लिए टेनिस खेल चुकी हैं और उन्होंने पांच आईटीएफ सिंगल्स और 13 आईटीएफ डबल्स खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी और सानिया मिर्जा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रॉबिन उथप्पा के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने रॉबिन उथप्पा को जन्मदिन की बधाई दी है।

रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर

रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए 2006 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारी खेली। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था, जब उन्होंने एक मैच में 86 रन बनाए थे। वे विशेष रूप से तेज शुरुआत देने में माहिर थे। रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 2007 में पहला टी20 मैच खेला था।

यही वह साल था जब भारत ने 2007 आईसीसी टी20 विश्व कप में जीत हासिल की थी। हालांकि, उथप्पा को इस टूर्नामेंट में ज्यादा अवसर नहीं मिले, लेकिन उनका आक्रामक खेल और टीम में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+