'खुद को बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए, क्योंकि आप...', शादी को लेकर सानिया मिर्जा ने कही दिल की बात

Sania Mirza, video viral: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सानिया मिर्जा एक दूसरे से अलग हो गए हैं। साल 2010 में सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के 14 साल बाद इनका रिश्ता अब टूट गया है।

सानिया मिर्जा का वीडियो वायरल

शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान सानिया मिर्जा का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शादी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया था। सानिया मिर्जा के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Sania Mirza 1

खुद को बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में सानिया मिर्जा से शादी को लेकर सवाल किया गया। सानिया से पूछा गया कि वह अगर नए जोड़ों को कोई सलाह देना चाहेगी तो उन्हें क्या कहेंगी? जिस पर सानिया मिर्जा जवाब देती हैं कि शादी के बाद खुद को बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए। क्योंकि आप जैसे थे आपको उसी हिसाब से पसंद किया गया है सानिया मिर्जा का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शोएब ने तीसरी बार किया निकाह

शोएब मलिक से रिश्ता टूटने के बाद सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट कर रही हैं। बता दें कि शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरी बार निकाह किया है। सना जावेद से पहले शोएब मलिक सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। सानिया मिर्जा के अलावा आयशा सिद्दीकी भी शोएब मलिक की जिंदगी में रह चुकी हैं। आयशा शोएब मलिक की पहली पत्नी थी जिनसे उन्होंने तलाक लेकर सानिया मिर्जा से निकाह किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+