'दूसरों के पति छीनने वाली औरत कभी खुश नहीं रहती', सना जावेद को अपने ही देश ने बनाया बेगाना
shoaib malik and sana javed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद शोएब मलिक से दूसरी शादी करने के बाद लगातार ट्रोल हो रही हैं। भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सना जावेद को फैंस ट्रोल कर रहे हैं। शोएब मलिक और सना जावेद पिछले 3 साल से एक दूसरे के टच में थे। 3 सालों तक डेट करने के बाद सना जावेद ने आखिरकार शोएब मलिक से 20 जनवरी को शादी रचा ली।
मीडिया में किया गया दावा: पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि सना जावेद शादीशुदा होने के बावजूद भी शोएब मलिक से अफेयर कर रही थीं। सना जावेद ने 3 महीने पहले अपने पहले पति उमैर जसवाल को तलाक दिया था। लेकिन उससे कई साल पहले से वह शोएब मलिक को डेट करती हुई आ रही थीं। शादीशुदा होने के बावजूद सना जावेद की हरकत से पाकिस्तान के लोग हैरान हैं।

फैंस कर रहे ट्रोल: शोएब मलिक के साथ शादी के बाद सना जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के नीचे लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि दूसरों की पति छीनने वाली औरत कभी भी खुश नहीं रहती है। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा जो बंदा दो लड़की को छोड़कर तीसरी शादी कर सकता है वह तीसरी को छोड़कर चौथी भी कर लेगा।
पति को धोखा देने का आरोप: सना जावेद को लेकर पाकिस्तान मीडिया में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी चैनल समा टीवी के एक पत्रकार ने दावा किया कि सना जावेद अपने पति को धोखा दे रही थी। उमैर जसवाल की शादी के बाद भी सना जावेद शोएब मलिक के साथ रिश्ते में थी।
इस बात की जानकारी उनके पहले पति को नहीं थी। शोएब मलिक की पहली पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को इस बात की भनक पिछले साल लग गई थी। जिसके बाद ही उन्होंने शोएब मलिक से अलग होने का फैसला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications