'मैं इसका हकदार नहीं हूं', फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच मिलने के बाद सैम करन ने ऐसा क्यों कहा
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर तीन विकेट लिए। और ये T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी तेज गेंदबाज द्वारा बनाया गया सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने जो फॉर्म दिखाई उसके लिए उनकी तारीफ होनी निश्चित है और जिस परिपक्वता का परिचय दिया वह भी काबिले तारीफ था। युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अंत में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

इस अवार्ड को जीतने का हकदार नहीं हूं
हालांकि इस तेज गेंदबाज ने यह कहा कि वे इस अवार्ड को जीतने के हकदार नहीं है। यह मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को खेला गया और बारिश के पूरे आसार के बावजूद इंग्लैंड एक अच्छी जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। सैम करन का मानना है कि वे प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के उतने हकदार नहीं है जितने कि बेन स्टोक्स थे। जिन्होंने एक ऐसे समय में जादुई अर्धशतक लगाया जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज धीरे-धीरे मैच पर अपना शिकंजा कसने लगे थे।

बेन स्टोक्स को कही अवॉर्ड देने की बात
बेन स्टोक्स ने नॉटआउट पारी खेली और एक बार फिर से फाइनल के हीरो साबित हुए। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड सैम करन को मिला। उन्होंने इसके बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह अवार्ड मेरे लिए है। स्टोक्स इसके हकदार हैं और उन्होंने इंग्लैंड के लिए ऐसा बहुत बार किया है। तो मुझे लगता है कि वह इस अवार्ड के असली मालिक हैं। सैम करन ने बताया कि योजना बिल्कुल साधारण थी। यह ग्राउंड के डायमेंशन के अनुसार गेंदबाजी करने को लेकर थी।

इंग्लैंड के लिए दूसरा T20 वर्ल्ड कप टाइटल
"तो मैंने उसी के हिसाब से बॉलिंग की और अपने प्लान को अमलीजामा पहनाया। पाकिस्तान ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने हमें अंडर प्रेशर ला दिया। वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी और युवा देखते हैं। उनके पास अनुभव है और वे बड़ी स्टेज पर ऐसा पहले भी कर चुके हैं। वह एक महान खिलाड़ी हैं। लोग फिर भी उन पर सवाल उठाते हैं। जिस पर विश्वास नहीं होता लेकिन आज की शाम जो भीड़ थी वह बड़ी शानदार थी।"
यह इंग्लैंड के लिए दूसरा T20 वर्ल्ड कप टाइटल था और पाकिस्तान के पूरे प्रयासों के बावजूद बाद में बल्लेबाजी के दौरान बेन स्टोक्स और मोइन अली ने मिलकर बढ़िया काउंटर अटैक किया। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ही दो बार T20 वर्ल्ड कप जीत पाई है।












Click it and Unblock the Notifications