वाह धोनी स्टाइल की कॉपी, सैम बिलिंग्स ने बिना देखे किया रन आउट, वीडियो हुआ वायरल
यूएई में खेली जा रही इंटरनेशनल टी20 लीग में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, सैम बिलिंग्स ने शानदार रन आउट किया है।

ILT20 Tournament, Sam Billings Run Out: यूएई में खेली जा रही इंटरनेशनल लीग टी20 टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत से भी इस टूर्नामेंट में यूसुफ पठान और रॉबिन उथप्पा खेल रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में आईपीएल से सन्यास ले चुके किरोन पोलार्ड भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और एमआई एमिरेट्स की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और दर्शकों को भी मजा आ रहा है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स इस समय सुर्खियों में है। बिलिंग्स भी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में एक रन आउट के कारण चर्चा में है।
बिलिंग्स इस टूर्नामेंट में डेजर्ट वाइपर्स टीम के लिए खेल रहे हैं। शारजाह वॉरियर्स के बल्लेबाज जो डेनली को वह फुर्तीले अंदाज में रन आउट करते हुए दिखते हैं। इस रनआउट का वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ है। लोगों ने भी कहा कि बिलिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी का स्टाइल अपनाते हुए यह काम किया है। गेंद बल्लेबाज डेनली के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप क्षेत्र की तरफ जाती है लेकिन बिलिंग्स उसको पकड़ लेते हैं। इस दौरान बल्लेबाज क्रीज से बाहर होता है और बिलिंग्स थ्रो करते हैं और गिल्लियां बिखर जाती हैं। अपील होने पर तीसरा अंपायर जब चेक करता है तो पाया जाता है कि बल्लेबाज का बल्ला हवा में था और यह काफी ऊपर था। इससे पहले ही बिलिंग्स ने बेल्स उड़ा दी थीं और यह साफ रनआउट है। इस तरह की चीजें मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी किया करते हैं।
शारजाह वॉरियर्स की टीम के दसवें ओवर के दौरान यह घटना देखने को मिली। बल्लेबाज जो डेनली कुछ समझ पाते उससे पहले ही बिलिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह रन आउट करते हुए उनको वापस पवेलियन की राह दिखा दी। सोशल मीडिया पर बिलिंग्स के रन आउट का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल है। बल्लेबाज एक रन बनाकर आउट हो गया।
इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 22 रनों के अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेजर्ट वाइपर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए शारजाह वॉरियर्स की टीम 8 विकेट पर 126 रन ही बना पाई। इस तरह से डेजर्ट वाइपर्स ने जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications