अब विदेशी खिलाड़ी पर नहीं लगेगी 20-25 करोड़ की बोली, IPL में अधिकतम इतनी राशि मिल सकेगी

आईपीएल में रिटेंशन और आरटीएम के नियमों की घोषणा करने के बाद खबर यह भी है कि बीसीसीआई ने विदेशी प्लेयर्स को लेकर फैसला लिया है। भारत के खिलाड़ियों से ज्यादा राशि अब विदेशी नहीं ले पाएंगे। मिचेल स्टार्क पिछले सीजन सबसे ज्यादा रकम वाले खिलाड़ी थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विदेशी प्लेयर्स की सैलरी पर कैप लगा दिया गया है। मिनी ऑक्शन (IPL 2026) में विदेशी प्लेयर्स अधिकतम 18 करोड़ की राशि पा सकता है। वे मिनी ऑक्शन में अब बड़ी रकम का सपना नहीं देख पाएंगे। भारत के खिलाड़ी की अधिकतम रकम से कम राशि विदेशी प्लेयर की होगी।

mitchell starc

अगले साल ऑक्शन में सबसे बड़े रिटेंशन या सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी की रकम में से जो भी कम होगी, उससे ज्यादा रकम विदेशी प्लेयर को नहीं मिल सकती। इसका मतलब है कि किसी भी विदेशी प्लेयर के ऊपर 20-25 करोड़ की बोली नहीं लगेगी। उदाहरण के तौर पर देखा जाए, तो इस बार रिटेंशन के लिए सबसे बड़ी रकम 18 करोड़ विराट कोहली के लिए रखी जाती है।

अब ऑक्शन में कोई टीम सबसे महंगा प्लेयर 16 करोड़ में लेती है, तो वह टीम अगले साल मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ से ज्यादा रकम विदेशी प्लेयर को नहीं दे सकती।

विदेशी प्लेयर के ऊपर खरीदे जाने तक बोली लग सकती है लेकिन अतिरिक्त राशि टीम के पर्स से काटी जाएगी। यह राशि बीसीसीआई के पास चली जाएगी और प्लेयर्स के कल्याण में काम आएगी। इस तरह विदेशी प्लेयर्स की सैलरी पर एक कैप लगा दिया गया है। कहने का मतलब है कि अब भारतीय खिलाड़ी पैसों के मामले में बादशाह होंगे।

एक और नियम यह है कि विदेशी प्लेयर को खुद को मेगा ऑक्शन में रजिस्टर कराना होगा।ऐसा नहीं होने पर उसे मिनी ऑक्शन में भी जगह नहीं मिलेगी। खराब स्वास्थ्य जैसी दिक्कतों को अगर उस प्लेयर का बोर्ड बतायेगा, तो उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+