IND vs WI: टीम इंडिया की हार के बाद राहुल द्रविड़ पर भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #SackDravid

West Indies vs India, 2nd ODI: वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कैरेबियन टीम ने जीत लिया है। दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति ने कई लोगों को हैरान कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को संघर्ष करते देख फैंस ने ट्विटर पर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को निशाने पर ले लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत के खराब प्रदर्शन से विश्व कप के लिए टीम की तैयारी की योजना पर कई सवाल उठने लगे। फिलहाल, नंबर 4 का स्थान टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, जिसके चलते कोच द्रविड़ सहित टीम मैनेजमेंट द्वारा टीम में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसे देख कई फैंस को आश्चर्य हुआ।

Rahul Dravid

दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर #SackDravid ट्रेंड करने लगा, क्योंकि फैंस को ICC इवेंट में एक और हार की आशंका सताने लगी। फैंस ने ट्विटर पर भारतीय हेड कोच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट कर दिए, और अलग-अलग ट्वीट के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की।

वहीं द्रविड़ ने रोहित और कोहली के दूसरे वनडे टीम से बाहर होने की वजह बताते हुए कहा कि इस दिग्गज जोड़ी के खेलने से टीम को 'जवाब' नहीं मिल पाता।

द्रविड़ ने मैच के बाद कहा कि, 'हम हमेशा बड़ी तस्वीर पर गौर करेंगे और हम हर एक खेल और सीरीज के बारे में नहीं सोच सकते। इस तरह की सीरीज में विश्व कप और एशिया कप से पहले केवल दो-तीन मैच बचे हैं, विराट और रोहित के खेलने से कोई जवाब नहीं मिल पाता।'

ये भी पढ़ें- IND vs WI: सूर्यकुमार यादव के बचाव में उतरे टीम इंडिया के हेड कोच, बताया- क्यों मिल रहे हैं इतने मौके?

हेड कोच ने कहा कि, 'हम दूसरों की राय के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हैं, ये हमारे देश के प्रतिभाशाली लड़के हैं, वे सभी अच्छा प्रदर्शन करके यहां आए हैं। यह उन पर निर्भर है कि जब उन्हें मौका दिया जाए तब वे उसक का लाभ उठाते हैं या नहीं। हमें थोड़ी निराशा हुई, हमे पता था कि यह एक मुश्किल विकेट था और बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था, लेकिन हमें किसी तरह 230-240 तक पहुंचना था जो कि एक बहुत अच्छा स्कोर हो सकता था। हमने बीच में विकेट खो दिए और 50-60 रन कम रह गए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+