IND vs WI: सूर्यकुमार यादव के बचाव में उतरे टीम इंडिया के हेड कोच, बताया- क्यों मिल रहे हैं इतने मौके?
West Indies vs India, 2nd ODI: वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कैरेबियन टीम ने जीत लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को 6 विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस बीच पहले और दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, अब तक 17 पारियां हो गई हैं जब सूर्यकुमार यादव वनडे में अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके हैं। पिछले साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने आखिरी बार अर्धशतक बनाया था और तब से वह संघर्ष कर रहे हैं।

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टी20 के विपरीत, जब वनडे फॉर्मेट की बात आती है तो सूर्यकुमार ने पर्याप्त 'प्रतिस्पर्धी मैच' नहीं खेले हैं और इसलिए वह अभी भी सीख रहे हैं।
द्रविड़ ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि सूर्या वास्तव में एक अच्छे खिलाड़ी हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। उनके प्रदर्शन से पता चला है कि विशेष रूप से टी20 क्रिकेट में यहां तक कि घरेलू सफेद गेंद क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।'
दरअसल, वनडे सीरीज में सूर्यकुमार को पारी की शुरुआत में बल्लेबाजी करने के दो मौके मिले हैं। दोनों ही मौकों पर उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन पारी को कुछ खास बनाने में नाकाम रहे।
सूर्यकुमार के प्रदर्शन को लेकर द्रविड़ ने कहा कि, 'यहां तक कि वह यह स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनके वनडे नंबर शायद उनके उच्च मानकों के अनुरूप नहीं हैं जो उन्होंने टी20 में स्थापित किए हैं। वह शायद एकदिवसीय क्रिकेट सीख रहे हैं।
उन्होंने टीम इंडिया में डेब्यू से पहले बहुत सारे आईपीएल, बहुत सारे टी20 क्रिकेट खेले हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट उन्होंने शायद उतना नहीं खेला है। एक दिवसीय क्रिकेट में कोई आईपीएल नहीं है। इसलिए वह सीख रहे हैं, यह पता लगा रहे हैं कि बीच के ओवरों में कैसे बल्लेबाजी करनी है।'
द्रविड़ ने संकेत दिया कि टीम मैनेजमेंट उनके संघर्षों के बावजूद उन्हें लंबे समय तक मौका देगा। द्रविड़ ने कहा कि, 'वह प्रतिभाशाली और एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए हम उन्हें अवसर दे रहे हैं।' उन अवसरों का उपयोग करना अब वास्तव में उस पर निर्भर है। लेकिन हां, हम जिस तरह के सेटअप में हैं, हम जितना संभव हो उतने मौके देना पसंद करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications