Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विराट कोहली के शतक पर सचिन तेंदुलकर की खामोशी से मची खलबली, फैंस ने कहा- आपसे अच्छे तो...

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में भारत के अंतिम मुकाबले में शतक जड़ने का काम किया। कोहली के इस शतक का इंतजार पिछले कुछ सालों से फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे।

नई दिल्ली, 9 सितंबर। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप में भारत के अंतिम मुकाबले में शतक जड़ने का काम किया। कोहली के इस शतक का इंतजार पिछले कुछ सालों से फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए। यह विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर का 71वां शतक था। जबकि टी20 इंटरनेशनल में कोहली के बल्ले से पहली बार शतक निकला है।

Sachin Tendulkar trolled

शतक के बाद खूब मिल रही है बधाइयां

विराट कोहली के शतक लगाने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के क्रिकेटर कोहली को बधाई दे रहे हैं। कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी कोहली के शतक पर खुशी जाहिर की। वकार यूनिस, वहाब रियाज, शोएब अख्तर से लेकर मोहम्मद आमिर तक ने विराट कोहली की तारीफ की। हालांकि, 100 शतक लगाने वाले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की तरफ से कोहली के लिए किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया।

एलिजाबेथ की मौत पर सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के शतक को लेकर किसी तरह का ट्वीट नहीं किया। लेकिन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत पर उन्होंने दुख जताया। सचिन तेंदुलकर ने एलिजाबेथ की मौत पर लिखा कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत की ख़बर सुनकर बहुत दुख हुआ, कई बार उनसे मिलने का सौभाग्य मिल चुका है। लोगों के बीच उनके लिए सम्मान और प्यार देखकर अच्छा लगा। उनके घर वालों के लिए मेरी तरफ से गहरी संवेदना हैं।

फैंस ने कर दिया सचिन को ट्रोल

सचिन तेंदुलकर के इस ट्वीट पर कई क्रिकेट फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि जब आप एलिजाबेथ के लिए ट्वीट कर सकते हैं तो फिर विराट कोहली के लिए क्य़ों नहीं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर अपने इंटरनेशनल करियर में 100 शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। अब 71 शतक लगाकर कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत की तरफ से कोहली ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का दम रखते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+