सचिन तेंदुलकर होंगे चुनाव आयोग का चेहरा, नेशनल आइकॉन बनाये गए
Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। वर्ल्ड क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सचिन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ा है। तेंदुलकर को अहम भूमिका के लिए चुना गया है।
रेव स्पोर्ट्ज के अनुसार सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने अपना नेशनल आइकॉन बनाने का निर्णय लिया है। उनको इस भूमिका के लिए चुनने के पीछे भी कुछ कारण रहे हैं। तेंदुलकर की छवि को देखते हुए उनसे बेहतर इंसान इस काम के लिए कोई हो ही नहीं सकता था। अब वह देश भर में चुनाव आयोग का चेहरा होंगे।

सचिन तेंदुलकर देश का नाम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। चेस वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाले प्रगनानन्द को लेकर ट्विटर पर अहम बातें लिखी। सचिन तेंदुलकर ने उनको बधाई देते हुए लिखा कि आपने सबसे युवा फाइनलिस्ट बनकर इतिहास रचा है।
प्रगनानन्द को लेकर सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि हमारा सफर भयंकर मुकाबलों से भरी रही हैं। शतरंज की बिसात बिछ गई हैं और इसमें हर चाल मायने रखती हैं। भारत आपके साथ है और आपको बहुत शुभकामनाएँ। इस तरह तेंदुलकर ने अपनी बात समाप्त की।
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 24 सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकीय पारियां खेली हैं। क्रिकेट के बाद तेंदुलकर राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम कर चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद उनको रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेलते देखा गया था, दो सीजन में खेले थे और तीसरे में भी खेलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications