दक्षिण अफ्रीका का वो दौरा जिसे सचिन तेंदुलकर के लिए किया जाएगा याद, बना था कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड
क्रिकेट के मैदान पर जितने रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं उतने रिकॉर्ड बना पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुमकिन है। सचिन तेंदुलकर 2010 में जिस तरह की फॉर्म में थे उसे देखकर हर कोई दंग था, उन्होंने इस साल सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसे तोड़ पाना दुनिया के किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
वर्ष 2010 की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट और वनडे में शतक के साथ की थी। जनवरी में सचिन ने बांग्लादेश में शतक लगाया था और वनडे में पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर ने इसी साल अपने नाम किया था।

जुलाई माह में सचिन ने कोलंबो में 203 रनों की पारी खेली थी और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ था। इसके बाद सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर माह में 214 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
एक कैलेंडर ईयर में 6 शतक जड़कर सचिन ने हर किसी को दंग कर दिया। इसी साल सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 49वां शतक जड़ा था। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 3 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए पहुंची थी। पहले मैच में सचिन ने 36 रनों की पारी खेली और पूरी टीम 136 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 620 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जहीर खान पहला टेस्ट नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह जयदेव उनादकट ने 26 ओवर में 101 रन खर्च कर दिए। जबकि श्रीसंत, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह की जमकर पिटाई हुई थी। हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स ने शतक लगाए तो जैक कालिस ने दोहरा शतक जड़ दिया।
मैच में 484 रनों से पीछे चल रही टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई लेकिन 214 रन सिर्फ दो विकेट गंवाकर बनाए। दूसरी पारी में गौतम गंभीर ने 80, सहवाग ने 63, द्रविड़ ने 43, रन की पारी खेली। वहीं सचिन दूसरी पारी में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी और सचिन ने 172 रनों की साझेदारी की। इस मैच में भारत को 25 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।
इसे भी पढ़ें- 'आपको कुछ हो गया तो सारा भाभी का क्या होगा....', शुभमन गिल ने शेर के साथ ली सेल्फी तो घबराए फैंस
अगले दो टेस्ट मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम की पहली पारी सस्ते में 205 रन पर सिमट गई। सचिन सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इस मैच में जहीर खान की वापसी हो चुकी थी।
जहीर ने मैच की पहली पारी में 3 विकेट और हरभजन ने 4 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका की पारी 131 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में भारत ने 87 रनों से जीत दर्ज की। तीसरे और आखिरी टेस्ट में सचिन ने एक और शतकीय पारी खेली। मैच में सचिन ने 146 रन बनाए। हालांकि यह टेस्ट ड्रॉ हो गया था और इसके साथ सीरीज भी ड्रॉ हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications