'आपको कुछ हो गया तो सारा भाभी का क्या होगा....', शुभमन गिल ने शेर के साथ ली सेल्फी तो घबराए फैंस

Shubman Gill Selfie With Lion: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल से साउथ अफ्रीका दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से भारतीय टीम को पहला टेस्ट मुकाबला खेलना है। शुभमन गिल पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। ऐसे में उनके बल्ले से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

गिल के लिए शानदार रहा साल 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले शुभमन गिल और सरफराज खान जंगल सफारी का आनंद लेते हुए नजर आए। शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ समय से लगातार रन बनाने का काम करते आ रहे हैं। साल 2023 शुभमन गिल के लिए शानदार गुजरा है। ऐसे में वह इस साल के अपने आखिरी टेस्ट मैच में भी बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे।

Shubman Gill 1

शेर के साथ ली सेल्फी: अफ्रीकन सफारी के दौरान की कुछ तस्वीरें शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इन तस्वीरों पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। गिल ने शेर के साथ सेल्फी लेते हुए तस्वीर भी पोस्ट की। गिल की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा कि एक शेर दूसरे शेर के पास गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा शुभमन गिल जरा बचके आप गोट हो.....।

गिल होंगे गुजरात के कप्तान: वहीं एक फैन में चिंता जताते हुए कमेंट किया अगर आपको कुछ हो गया तो सारा भाभी का क्या होगा? बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच लव अफेयर की चर्चाएं हमेशा बनी रहती है। कुछ दिन पहले ही शुभमन गिल लंदन में घूमते हुए नजर आए थे।

आईपीएल का अगले सीजन में गिल गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तानी करते हुए भी दिखाई देंगे। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है। ऐसे में गिल आईपीएल में अपनी कप्तानी से टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+