'तेरे दिल पे हक मेरा है, तू ही अरमां, तू ही सच है', पत्नी अंजलि के साथ सचिन तेंदुलकर का वीडियो हो रहा वायरल

Sachin Tendulkar Video Viral: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। क्रिकेट मैदान पर सचिन के चौकों-छक्कों का जलवा दुनिया ने देखा। लेकिन उनके दिल की दुनिया उनकी पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर रही हैं। दोनों की मुलाकात बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में हुई थी और फिर यह रिश्ता हमेशा के लिए जुड़ गया। हाल ही में सचिन-अंजलि का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल (Sachin Tendulkar Video Viral)

अंजली तेंदुलकर के साथ सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना सुनाई दे रहा है, वह इनकी प्रेम कहानी को बयां करता है। इस गाने के बोल हैं, तेरे दिल पे हक़ मेरा है, तू सनम बेशक़ मेरा है, फिर लकीरें हो या ना हो, तू मेरा है, तू मेरा है। सचिन इस दौरान मीडिया से बचाते हुए अंजलि को कार की तरफ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Sachin Tendulkar 1

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

साल 1990 में सचिन इंग्लैंड दौरे से लौट रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात अंजली से हुई। उस समय अंजली अपनी मां को रिसीव करने आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि अंजली को उस समय यह तक पता नहीं था कि सचिन कौन हैं। लेकिन पहली मुलाकात में ही दोनों के बीच एक अलग जुड़ाव महसूस हुआ। बाद में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में फिर मुलाकात हुई और यहीं से उनकी दोस्ती प्यार में बदलने लगी।

क्रिकेट को लेकर अंजली को नहीं थी अधिक जानकारी

अंजली उस समय डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें क्रिकेट की कोई जानकारी नहीं थी। सचिन को यह बात बेहद पसंद आई कि अंजली उनकी शोहरत से बिल्कुल अनजान थीं। हालांकि बाद में अंजली ने क्रिकेट समझने की कोशिश की, लेकिन सचिन हमेशा चाहते थे कि घर में क्रिकेट की बातें न हों। सचिन जब अंजली को डेट पर ले जाते थे, तो भीड़ से बचने के लिए उन्हें भेष बदलना पड़ता था। एक बार दोनों फिल्म 'रोजा' देखने गए, जहां सचिन ने नकली दाढ़ी और चश्मा पहन लिया। लेकिन इंटरवल के समय चश्मा गिरने से लोग उन्हें पहचान गए और दोनों को बीच में ही थिएटर छोड़ना पड़ा।

पांच साल तक एक-दूसरे को किया था डेट

सचिन और अंजली ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 24 मई 1995 को शादी कर ली। अंजली सचिन से छह साल बड़ी हैं, लेकिन यह कभी उनके रिश्ते के बीच दीवार नहीं बना। अंजली ने शादी के बाद अपना करियर पीछे छोड़ दिया और पूरी तरह से सचिन और उनके बच्चों सारा और अर्जुन की देखभाल में लग गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+