खास है 24 तारीख, सचिन ने जड़ा था पहला ODI दोहरा शतक, लगे थे इतने चाैके-छक्के

Sachin Tendulkar

नई दिल्ली : क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकाॅर्ड्स दर्ज हैं, जिनका टूटना आसान नहीं रहने वाला है। वहीं कई बल्लेबाजों ने ऐसी उपलब्धियां भी हासिल की हैं, जहां तक पहुंचना किसी के लिए आसान नहीं रहता। वनडे क्रिकेट में एक समय शतक लगाना भी बहुत बड़ी बात थी, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने जब दोहरा शतक लगाकर सबको हैरान किया तो उसके बाद कई बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाने के लिए कोशिशें की, जिसमें कई सफल रहे तो कई असफल। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहला दोहरा शतक आज ही के दिन यानी कि 24 फरवरी को निकला था। सचिन ने 12 साल पहले 2010 में हुए एक मुकाबले में ODI इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाया था।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

ऐसा करने वाले बने थे पहले बल्लेबाज

ऐसा करने वाले बने थे पहले बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 साल के लंबे करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने सीमित ओवरों के प्रारूप में भी कई मुकाम हासिल किए हैं। हालांकि, 12 साल पहल आज ही के दिन भारत के सुपरमैन सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। फरवरी महीने साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत आई थी। सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारत ने दूसरा मैच ग्वालियर में खेला, जहां सचिन ने 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे।

लगे थे इतने चाैके-छक्के

लगे थे इतने चाैके-छक्के

सचिन की इस पारी में 24 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे थे। उनकी इस बड़ी पारी की मदद से भारत ने 50 ओवरों में 3 विकेट पर 401 रन बनाए थे। सचिन के अलावा दिनेश कार्तिक ने 79 रन बनाए थे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 35 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए थे। सचिन ने दोहरे शतक के साथ जिम्बाब्वे के क्रिस कोवेंट्री और पाकिस्तान के सईद अनवर के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिनके नाम वनडे में तब सबसे बड़ी 194 रनों की पारी खेलने का रिकाॅर्ड था। लेकिन इनको सचिन ने पछाड़ दिया था। वहीं मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका 42.5 ओवर में 248 रन बनाकर 153 रनों से मैच हार गई थी।

फिर लगी दोहरे शतक लगाने की होड़

फिर लगी दोहरे शतक लगाने की होड़

सचिन ने जैसे ही पहला वनडे दोहरा शतक लगाया तो उसके बाद फिर 5 बल्लेबाजों ने भी दोहरे शतक लगाने का काम कर दिखाया। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने विंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेल डाली जो 149 गेंदों में आई। फिर रोहित शर्मा, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल व फखर जमान ने भी दोहरा शतक जमाया। खास बात यह है कि रोहित के नाम सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकाॅर्ड है।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
रोहित शर्मा - 2014 में 264 बनाम श्रीलंका
मार्टिन गप्टिल - 2015 में नाबाद 237 बनाम विंडीज
वीरेंद्र सहवाग - 2011 में 219 बनाम विंडीज
क्रिस गेल - 2015 में 215 बनाम जिम्बाब्वे (विश्व कप)
फखर जमान - 2018 में नाबाद 210 बनाम जिम्बाब्वे
रोहित शर्मा - 2013 में 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया
रोहित शर्मा - मोहाली में नाबाद 208 बनाम श्रीलंका
सचिन तेंदुलकर - 2010 में नाबाद 200 बनाम साउथ अफ्रीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+