PAK के स्‍वतंत्रता दिवस पर सचिन तेंदुलकर ने अंग्रेजों के उड़ा दिए थे होश! अपने नाम की थी ये बड़ी उपलब्धि

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम आज के दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई थी। आज ही के दिन 34 साल पहले उन्होंने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। महज 17 साल की उम्र में सचिन ने नाबाद 119 रन बनाकर ब्रिटिश गेंदबाजों को अपने इशारों पर नचाया था।

भारत के स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले किया था कमाल
दरअसल, ये शतक भारत के स्‍वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आया था, और दूसरी खास बात ये थी कि इस दिन पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। मतलब पाकिस्तान का खास दिन सचिन तेंदुलकर के लिए और भी ज्यादा खास है।

Sachin Tendulkar scored century

सचिन ने 14 अगस्‍त 1990 को इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका पहला शतक था। इस यादगार टेस्ट मैच में, उस समय 17 साल और 112 दिन के सचिन तेंदुलकर ने 225 मिनट क्रीज पर बिताए थे। उनकी पारी ने भारत को हार के कगार से बाहर निकाला था। यह उनका आठवां टेस्ट मैच था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला शतक था।

सचिन का पहला शतक
सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला शतक 189 गेंदों का सामना करके और 17 चौके लगाकर बनाया। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से मैच ड्रॉ रहा। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 519 रन का मजबूत स्कोर बनाया और अपनी दूसरी पारी 320 रन पर घोषित कर दी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए और दूसरी पारी में 343/6 रन बनाने में सफल रही। सचिन ने पहली पारी में 136 गेंदों पर 68 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

सचिन के करियर की मुख्य बातें
सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ़ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 53.78 की शानदार औसत से 15921 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड उनके नाम है। अपने पूरे करियर के दौरान सचिन ने टेस्ट मैचों में 68 अर्धशतक और 51 शतक बनाए। अपनी बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने टेस्ट मैचों में 46 विकेट भी लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/14 रहा।

ये भी पढ़िए- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! बाहर हुआ ये घातक गेंदबाज

यह दिन क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है क्योंकि यह भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक के उदय को दर्शाता है। सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों का जश्न दुनिया भर के फैंस मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+