VIDEO: नमन ओझा ने आतिशी अंदाज में जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर का गोल्डन रिएक्शन आया सामने
इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी सीरीज 2022 में शनिवार 1 अक्टूबर को श्रीलंका को हरा दिया। फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से मात देने के साथ ही भारत ने रोड सेफ्टी सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया।
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी सीरीज 2022 में शनिवार 1 अक्टूबर को श्रीलंका को हरा दिया। फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से मात देने के साथ ही भारत ने रोड सेफ्टी सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। इससे पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नमन ओझा ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।

नमन ओझा ने जड़ा तूफानी शतक
नमन ओझा ने 71 गेंदों पर 108 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए। नमन ओझा ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। ओझा की बल्लेबाजी देखकर ड्रेसिंग रूम में हर किसी ने उनकी बल्लेबाजी की सराहना की। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने स्पेशल अंदाज में इस शतक को सेलिब्रेट किया। सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सचिन ने दिया गोल्डन रिएक्शन
कप्तान सचिन तेंदुलकर ने नमन ओझा के शतक का जमकर जश्न मनाया। सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें वे ओझा के शतक का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर नमन ओझा ने अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद ओझा ने ड्रेसिंग रूम की तरफ झुक कर इसका जश्न मनाया। वहीं डग आउट में बैठे सचिन तेंदुलकर ने नमन की इस पारी पर थंपिंग का इशारा कर उनकी इस मैच विनिंग पारी की सराहना की।
भारत ने 33 रनों से जीता मुकाबला
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका लीजेंड्स की टीम को 162 रनों पर ढेर कर दिया। इस तरह भारत ने मैच को 33 रनों से अपने नाम किया। तेज गेंदबाज इरफान ने भी इंडिया लीजेंड्स की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है। इरफान ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि बैग में एक और ट्रॉफी। इरफान के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications