अर्जुन को एक भी मौका ना मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे करते हैं इन कंडीशंस से डील

मुंबई लगभग टूर्नामेंट के बीच में ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम के कुछ मैचों में शायद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिल

नई दिल्ली, 25 मई: आईपीएल के 15वें सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फैंस को खासा निराश किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर रही। मुंबई लगभग टूर्नामेंट के बीच में ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम के कुछ मैचों में शायद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Recommended Video

    Sachin Tendulkar ने बेटे के IPL डेब्यू को लेकर कहा सिलेक्शन से मेरा लेना देना नहीं| वनइंडिया हिंदी
    Arjun Tendulkar

    टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित ने अर्जुन को एक भी मुकाबले में मौका नहीं दिया। बेटे अर्जुन को प्लेइंग-11 में मौका न मिलने पर पहली बार सचिन का कोई बयान सामने आया है। मास्टर ब्लास्टर ने अर्जुन को कहा कि आगे रास्ते काफी मुश्किल होने वाले हैं, इसलिए उन्हें मेहनत करते रहना चाहिए।

    'सचिन इनसाइट' शो में जब तेंदुलकर से पूछा गया कि क्या वह इस सीजन अर्जुन को खेलते देखना चाहते थे, तो इस पर सचिन ने कहा, ''यह एक अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं महसूस करता हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सीजन अब खत्म हो चुका है।''

    उन्होंने आगे कहा, ''मेरे और अर्जुन के बीच हमेशा यह बातचीत होती है कि रास्ते चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। आपने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि आप इस खेल से प्यार करते हैं। आप ऐसा करते रहें और साथ ही कड़ी मेहनत करते रहें। रिजल्ट जरूर सामने आएंगे।''

    टीम सिलेक्शन से दूर है रहते हैं सचिन
    सचिन ने कहा कि वह हमेशा टीम सेलेक्शन से दूर रहते हैं। ये सभी फैसले टीम मैनेजमेंट लेती है। उनके अनुसार, ''अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं, तो मैंने खुद को कभी भी चयन में शामिल नहीं किया। मैं इन सभी चीजों को मैनेजमेंट पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसा ही किया है।''

    बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपए में खरीदा था। पिछले साल भी जूनियर तेंदुलकर मुंबई का ही हिस्सा थे, लेकिन उस समय भी उनको बेंच पर बैठे ही देखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+