संन्यास के 10 साल बाद भी सचिन का जलवा कायम, शारजाह में बना स्टैंड, तो विज्ञापन की दुनिया में भी कर रहे हैं राज

सचिन तेंदुलकर वाकई में सदाबहार हैं जिनको क्रिकेट से संन्यास लिए 10 साल हो चुके हैं लेकिन अभी भी एक ब्रांड के तौर पर उनका असर बहुत गहरा है।

Sachin Tendulkar

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए उनका 50वां बर्थडे काफी खास रहा। सचिन ने सोमवार को भारत में यह जन्मदिन मनाया और दूसरी तरफ शारजाह के आईकॉनिक क्रिकेट स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम सचिन तेंदुलकर के ऊपर रख दिया गया। यूएई में एक खास समारोह में जब वेस्ट स्टैंड का नाम सचिन तेंदुलकर स्टैंड रखा गया तो लिटिल मास्टर वहां मौजूद नहीं थे।

सचिन ने हालांकि ख्वाहिश जताई कि काश वह वहां होते तो और भी अच्छा होता। शारजाह में इस स्टैंड का नाम सचिन के जन्मदिन पर रखने का मकसद यह भी है कि सचिन की डेजर्ट स्टोर्म पारी भी अपनी 25वीं एनिवर्सरी पूरी कर चुकी है। सचिन ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक टू बैक सेंचुरी लगाई थी और भीड़ से खचाखच स्टेडियम ने इस जादुई पारी को हाथों-हाथ लिया था।

यह 22 अप्रैल का दिन था जब सचिन ने 143 रन बनाए थे और उसके 2 दिन बाद कोको कोला कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन ठोक दिए थे। यह त्रिकोणीय सीरीज थी जिसमें तीसरी टीम न्यूजीलैंड थी। यह पारियां डेजर्ट स्टोर्म के नाम से क्रिकेट की दुनिया में विख्यात है।

सचिन ने इस दौरान बताया कि शारजाह में क्रिकेट खेलना उनके लिए हमेशा से जबरदस्त अनुभव रहा। शारजाह का माहौल बहुत ही जोशीला है, लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं, इस खेल को सपोर्ट करते हैं। इंडियन क्रिकेट के लिए भी शारजाह एक बहुत शानदार में जगह रही है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना है। यहां 244 मैच के लिए गए हैं जिसमें क्रिकेट के इतिहास के कुछ सबसे यादगार मुकाबले भी हुए हैं।

Recommended Video

    Sachin Tendulkar 50th Birthday: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं Master Blaster | वनइंडिया हिंदी

    शारजाह में सचिन ने 42 पारियां खेली हैं जिसमें 48.05 की औसत के साथ 1778 रन भी बनाए हैं। फिलहाल सचिन मुंबई इंडियंस के खेमे में दिखाई देते हैं जहां वे अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को क्रिकेटर के तौर पर विकसित होते हुए भी देख रहे हैं। अर्जुन ना केवल शुरुआती स्पैल में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं बल्कि उन्होंने 25 अप्रैल की शाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का भी लगाया।

    विज्ञापनों में भी हिट-

    सचिन इतने सदाबहार क्रिकेटर हैं कि रिटायर होने के 10 साल बाद भी भारतीय विज्ञापनों की दुनिया में छाए हुए हैं। उनके नाम अभी भी करीब 15 विज्ञापन है जिसमें अपोलो टायर्स, आईटीसी सेवलॉन, जिओसिनेमा, स्पिनी एंड एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस जैसे ब्रांड शामिल है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की ब्रांड एंडोर्समेंट वैल्यू 73.6 मिलियन डॉलर है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार सचिन 1 साल में एक विज्ञापन के लिए 7-8 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। खास बात यह है कि सचिन हमेशा उन ब्रांड के विज्ञापनों में को ही लेते हैं जिसको वे अपने लिए भी फॉलो कर सके। पहले वे कंपनी के विजन और उसके मकसद को जानते हैं फिर विज्ञापन करने का फैसला करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+