विराट ने ODI में लगाया शतकों का अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर ने भावुक अंदाज में कही दिल छूने वाली बात

Virat Kohli: वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम हो गया है। पहले वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाया था।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की विराट कोहली ने पहले ही बराबरी कर ली थी। लेकिन विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक शतक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वनडे में शतकों का अर्धशतक लगा दिया।

Virat Kohli

अहम बात यह है कि जिस वक्त विराटकोहली यह रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे थे, उस वक्त मैदान में उनके हीरो सचिन तेंदुलकर मौजूद थे। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थीं।

इसके साथ ही फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम भी मौजूद थे। पहली पारी खत्म होने के बाद विराट कोहली को डेविड बेकहम और सचिन तेंदुलकर ने गले लगाकर बधाई दी।

इस बेहतरीन पारी के बाद विराट कोहली ने कहा कि मेरे लिए यह जबरदस्त अनुभव है। यह मेरे लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मैं यहां पर पहुचुंगा। मेरे सामने जिसे मैं सबसे अधिक प्यार करता हूं अनुष्का थी, मेरे हीरो सचिन तेंदुलकर मौजूद थे। यह कभी नहीं भूलने वाला पल है।

मैच में अपनी बेहतरीन पारी के बाद विराट कोहली ने कहा कि हमने सोचा था कि 330 रन का स्कोर अच्छा होगा। लेकिन मैच में हर किसी ने अपनी भूमिका को जबरदस्त तरीके से निभाया है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दी। श्रेयस अय्यर ने तेज पारी खेली और आखिरी में केएल राहुल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसकी बदौलत हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया है।

सचिन ने कही दिल छूने वाली बात

विराट कोहली के 50वें शतक के बाद सचिन तेंदुलकर नए एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा जब मैं पहली बार आपसे ड्रेसिंग रूम में मिला था तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मजाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी को रोक नहीं पाया था। लेकिन जल्द ही आपने अपने जुनून और प्रतिभा से मेरे दिल को छू लिया।

मैं बहुत खुश हूं कि एक युवा लड़का एक विराट खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती है कि मेरा रिकॉर्ड किसी भारतीय ने तोड़ा है और वो भी इतने बड़े मंच पर , विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में वो भी अपने घरेलू मैदान पर, यह सोने पर सुहागा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+