आशा है, आज हम विश्वकप की ट्रॉफी उठाएंगे: सचिन तेंदुलकर
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर विश्वकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। आज भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
ऐसे में आज कई बड़ी हस्तियां फाइनल मुकाबला देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के जीत की उम्मीद जताई है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं यहां पर टीम इंडिया को बधाई देने के लिए आया हूं।

सचिन ने कहा कि मैं यहां पिछले महीन 5 तारीख को आया था। आज 19 तारीख है, सब इसी दिन का इंतराजर कर रहे थे। आशा करता हूं कि आज हम विश्वकप की ट्रॉफी उठाएंगे।
आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्वकप का फाइनल मुकाबला 2 बजे खेला जाएगा। अहमदाबाद की पिच भी आज के मैच में काफी अहम भूमिका निभाने वाली है। एक तरफ भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में है और टीम के सभी 11 खिलाड़ी फॉर्म में हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अगर इस टीम के लिए कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वह टीम इंडिया है।
हालांकि भारत अच्छा क्रिकेट खेल रहा है लेकिन आज के मैच में कौन सी टीम अच्छा खेलेगी यह काफी अहम होने वाला है। उम्मीद है कि आज का मैच काफी रोमांचक होने वाला है। एक दिलचस्प रिकॉर्ड यह है कि 2011 में विश्वकप भारत में हुआ तो भारत ने विश्वकप जीता, 2015 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ तो ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप जीता, 2019 में इंग्लैंड में हुआ तो इंग्लैंड ने विश्वकप जीता।
ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं इस साल विश्वकप भारत में हो रहा है तो भारत ही इस विश्वकप में जीत दर्ज करेगा। इससे पहले 2003 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंग विश्वकप के फाइनल में हुई थी लेकिन उस मैच में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications