Sachin Tendulkar Birthday: सचिन ने क्यों रखे घुंघराले बाल? क्या तबाह होने वाला था तेंदुलकर का करियर?

Sachin Tendulkar Birthday: आज भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन है,उम्र भले ही कुछ कहे लेकिन सचिन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं, भले ही वो अब मैदान पर चौके-छक्के की बारिश करते नजर नहीं आते लेकिन उनके फैंस की दीवानगी उनके प्रति वैसे ही है जेसे कि तब थी जब वो 16 बरस के थे। 24 साल तक बेदाग क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर केवल एक खिलाड़ी के तौर पर ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि उनकी गिनती एक अच्छे और विनम्र इंसान के रूप में भी होती है।

सौ शतकों के इस शतकवीर की आंखों में आज भी क्रिकेट के प्रति मोहब्बत छलकती है इसी कारण चाहे युवा हो या उम्रदराज स्टार खिलाड़ी सचिन बड़ी ही बेबाकी से उसे खेल की खामियों और खूबियों से रूबरू कराते हैं।

Sachin Tendulkar

यूं तो सचिन का जीवन एक खुली किताब की तरह है, उनकी लाइफ के हर पहलू का जिक्र उनकी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माय वे' में भी है लेकिन क्या आपलोग जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर पुट्टापर्थी साईं बाबा को बहुत मानते थे। उनके करियर को आगे बढ़ाने में बाबा का बहुत बड़ा हाथ था, उनके किट में हमेशा साईंबाबा की तस्वीर रहा करती है। भले ही आज साईं बाबा इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके दिखाए गए रास्ते पर सचिन हमेशा चलते आए हैं।

Sachin Tendulkar की लाइफ का मुश्किल दौर था साल 2006

क्रिकेट के 'कोहिनूर' सचिन के करियर लाइफ में साल 2006 में एक मुश्किल दौर आया था, वो अपनी पीठ की समस्या से गुजर रहे थे और इसका प्रभाव उनके खेल पर भी दिख रहा था, वो लगातार मैचों में फ्लाप हो रहे थे फिर अचानक से डॉक्टर ने उन्हें कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद कोई भी विचलित हो जाता। दर्द की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें उस वक्त उनके फेवरेट 'कवर ड्राईव' और 'पुल शॉट' खेलने से रोका था। परफार्म ना कर पाने के कारण सचिन आलोचनाओं के भी शिकार हो रहे थे लेकिन उस वक्त सचिन के साथ थे 'साईंबाबा'।

साईं के कहने पर Sachin Tendulkar ने रखे थे घुंघराले बाल

उन्होंने सचिन को कुछ हेल्थ टिप्स दिए और कहा कि 'तुम कुछ दिन घुंघराले बाल रखो', वो खुद भी घुंघराले बालों के लिए मशहूर थे। सचिन ने ऐसा ही किया और अपने दर्द पर विजय पाई, इसके बाद अपने धमाकेदार खेल से उन्होंने सफलता का वो इतिहास लिखा जिसे लिख पाना किसी के बस में नहीं। सचिन के बारे में ये बात तब सामने आई थी जब बाबा का देहावसान हुआ था।

Sachin Tendulkar

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उत्सव है Sachin Tendulkar का जन्मदिन

सचिन का जन्मदिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उत्सव जैसा है। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। उस समय उनकी उम्र भले ही कम थी, लेकिन उनके आत्मविश्वास और तकनीक ने सभी को हैरान कर दिया था।

Sachin Tendulkar ने लिखा सफलता का नया इतिहास

वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।सचिन तेंदुलकर के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना आज भी किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। क्रिकेट की किताब में ऐसा कोई शॉट नहीं जो कि सचिन ने मारा ना हो।

हैप्पी बर्थ डे Sachin Tendulkar

खुद सर डॉन ब्रैडमैन ने कहा था कि 'सचिन क्रिकेट का कोहिनूर है'। 2011 में जब भारत ने ICC Cricket World Cup 2011 जीता, उस समय पूरी टीम ने इस जीत को सचिन को समर्पित किया था। यह पल भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक क्षणों में से एक है।

देश के इस 'भारत रत्न' को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बधाई देता है। आप भी सचिन को हमारे जरिए बर्थडे विश कर सकते हैं। कमेंट बॉक्स में आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+