Sachin Tendulkar Birthday: सचिन-अर्जुन ही नहीं बल्कि ये पिता-पुत्र भी क्रिकेट पिच पर आ चुके हैं नजर,देखें List

Sachin Tendulkar's son Arjun: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपए में खरीदा था।

Sachin Tendulkar Birthday

Sachin Tendulkar and Arjun Tendulkar: आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने जीवन के 50 बरस पूरे कर लिए हैं। सचिन भले ही आज क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन वो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों से दूर नहीं है। उनकी हर पारी लोगों के जेहन में जिंदा है और लोग आज भी उनके पुराने वीडियो देखकर रोमांचित हो जाते हैं। आज उनके बेटा अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान पर विरोधी खिलाड़ियों से दो-चार करते नजर आ रहा है तो वहीं सचिन एक मार्गदर्शक पिता के रोल में अपनी भूमिका को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

सचिन और अर्जुन के खेल में अंतर

हालांकि सचिन और अर्जुन के खेल में अंतर हैं, सचिन जहां बैट से बॉलरों के छक्के छुड़ाते थे तो वहीं अर्जुन बॉल के जरिए बैट्समैन को पिटने को तैयार हैं, आईपीएल में खेले गए अभी तक के दो मैचों में वो ताली और आलोचना दोनों के शिकार हो चुके हैं।

पिता से तुलना होना स्वाभाविक

इसमें कोई शक नहीं कि अर्जुन तेंदुलकर के कंधों पर उनके पिता सचिन तेंदुलकर के हैवी वेट का भी बोझ है। उन्हें अच्छी तरह से पता है कि उनका एक भी कदम उन्हें उनके पिता से कंपेयर करवाएगा। फिलहाल अभी तो उनका करियर शुरू हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि वो अपने पिता की तरह लंबी क्रिकेट खेलेंगे।

ये पिता-पुत्र भी क्रिकेट पिच पर आ चुके हैं नजर

फिलहाल यहां आपको ये बता दें कि सचिन और अर्जुन ही क्रिकेट की दुनिया में पिता-पुत्र की जोड़ी नहीं है। इससे पहले भी देश में भारतीय क्रिकेट की दुनिया में पिता-पुत्र की जोड़ियों ने सुर्खियां बटोरी हैं।

चलिए डालते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित जोड़ियों पर एक नजर...

लाला अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ- मोहिंदर अमरनाथ

साल 1933 में भारत के लिए पहला टेस्ट शतक जड़कर इतिहास रचने वाले लाला अमरनाथ के दोनों बेटों सुरिंदर अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ ने करियर के रूप में क्रिकेट को चुना। सुरिंदर ने भारत के लिए 10 टेस्ट और 3 वनडे खेले हैं तो वहीं मोहिंदर अमरनाथ ने
साल 1983 के विश्वकप जीतने में अहम रोल निभाया था और वो देश के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

सुनील गावस्कर-रोहन गावस्कर

विश्न के महान खिलाड़ियों में से एक और लिटिल मास्टर के नाम से लोकप्रिय सुनील गावस्कर के बारे में कौन नहीं जानता है, हालांकि उनके बेटे रोहन गावस्कर का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। रोहन ने भारत के लिए मात्र 11 वनडे मैच खेले हैं।

योगराज सिंह-युवराज सिंह

2011 विश्व कप के 'प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट' रहे य़ुवराज सिंह केवल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के लोकप्रिय क्रिकेटर्स में से एक हैं। उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं उनके पिता योगराज सिंह ने जो कि खुद शानदार क्रिकेटर रहे हैं और देश के लिए एक टेस्ट मैच और छह वनडे खेल चुके हैं। ये योगराज सिंह की कठिन ट्रेनिंग का ही नतीजा था कि युवी ने अपने नाम 6 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज किया था।

रोजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी

रोजर बिन्नी ने भारत के 1983 के विश्व कप विजेता बनाने में अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने उस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी, जिन्हें 'जूनियर बिन्नी' कहकर संबोधित किया जाता है, ने भी क्रिकेट को ही अपना करियर चुना लेकिन वो अपने पापा की तरह उतने सफल नहीं हो पाए। उन्होंने देश के लिए छह टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी20 खेलें हैं।

विजय मांजरेकर और संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर एक वक्त देश के लोकप्रिय क्रिकेटर और कमेंटेटरों में से एक थे। उनके पिता विजय मांजरेकर भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। ये पिता-पुत्र दोनों ही क्रिकेट में सफल रहे हैं और दोनों ने देश के लिए अच्छी और सफल क्रिकेट खेली है।

हेमंत कानिटकर और ऋषिकेश कानिटकर

हेमंत कानिटकर ने सुनील गावस्कर के हिटओपनिंग पार्टनर्स में से एक रहे हैं , उन्होंने 1974/75 में अपने बेटे ऋषिकेश की तरह ही दो टेस्ट मैच खेले। मालूम हो कि ऋषिकेश ने इंडिया के लिए 34 वनडे खेले हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: Arjun Tendulkar ने फेंकी ऐसी Yorker गेंद,चारों खाने चित हो गया Prabhsimran| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+