सचिन तेंदुलकर भी महाराष्ट्र सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के दिग्गजों के अलावा कई अन्य सितारे भी शामिल हुए हैं। बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट जगत से भी दिग्गज देखे गए। उनमें सचिन तेंदुलकर का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। तेंदुलकर का वीडियो भी सामने आया है।

देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र में उनको दूसरी बार सीएम बनने का मौका मिला है। एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में वह उपमुख्यमंत्री बने थे। इस बार बीजेपी बहुमत के काफी करीब है। सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है।

sachin and wife

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। तेंदुलकर और उनकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। उनके अलावा आदित्य बिरला ग्रुप के चैयरमन कुमार मंगलम बिरला भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए सरकारों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। उधर बॉलीवुड से सलमान खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे भी इस समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+