वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर को सुनाई खरीखोटी? टीम इंडिया की हार पर भड़के वीरू, सचिन ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
IND vs NZ: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में जिस तरह क्लीन स्वीप किया है, उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। तीनों टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका में हारकर भारत आई थी और यहाँ आते ही इतिहास रच दिया।
भारतीय बैटिंग यूनिट बुरी तरह फ्लॉप रही। बेंगलुरु के बाद पुणे और मुंबई हर जगह भारतीय बैटिंग समान रही और कीवी स्पिनरों ने अपना काम करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को भी इस तरह टीम की हार से दुःख हुआ है। उन्होंने बड़ी बात कही है।

सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया में इस सीरीज के दौरान जो प्रयोग हुए, उसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा है। सहवाग ने कहा कि टी20 की तरह टेस्ट क्रिकेट में प्रयोग नहीं होने चाहिए। यहाँ निशाना गौतम गंभीर की तरफ था क्योंकि केकेआर के कोच के रूप में उन्होंने टी20 में प्रयोग करके टीम को टाइटल दिलाया था।
अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर सहवाग ने लिखा कि यह हमारी टीम का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है। स्पिन को खेलने के कौशल में निश्चित रूप से अपग्रेड की आवश्यकता है और कुछ प्रयोग छोटे प्रारूप के लिए अच्छे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ इसके लिए कुछ अनावश्यक प्रयोग करना वास्तव में खराब था। टॉम लैथम और उनके लड़कों को वह करने के लिए बधाई, जो हर मेहमान टीम के लिए एक सपना होता है और कोई अन्य इस तरह से जीत नहीं सका।
उधर सचिन तेंदुलकर ने भी तीन सवाल खड़े कर अपना गुस्सा दिखाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि घरेलू मैदान पर 3-0 से हारना एक बड़ी चुनौती है और इसके लिए आत्ममंथन की जरूरत है। क्या यह तैयारी की कमी थी, क्या यह खराब शॉट चयन था, या यह मैच अभ्यास की कमी थी?
इस हार के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में नीचे आ गई है। भारतीय टीम टॉप पर थी लेकिन अब दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम इंडिया के लिए फाइनल में जाना अब मुश्किल काम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 5 मैचों की सीरीज 4-0 से जीतनी पड़ेगी। यह बिलकुल आसान कार्य नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर में शेर है।












Click it and Unblock the Notifications