SA20: डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर ने की MI केपटाउन की जीत के साथ लीग की धमाकेदार शुरुआत
मुंबई इंडियंस के दो सितारों ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भी एमआई केपटाउन के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लीग की जबरदस्त शुरूआत की है और पार्ल रॉयल्स को ओपनिंग मुकाबले में मात दी है।

साउथ अफ्रीका में जब आईपीएल की टीमों ने अपना विस्तार करते हुए वहां SA20 नाम की लीग में निवेश किया तब काफी लोगों को लगा था कि दुनिया की टी20 लीग पर कब्जा करने का आईपीएल का मंसूबा है। बिग बैश लीग वाले देश ऑस्ट्रेलिया को तो शायद ये बात सबसे ज्यादा नापसंद आई थी और मजेदार बात ये है कि इस लीग की शुरुआत जैसे हुई है उसमें ये आईपीएल की ही कोई जुड़वा लीग नजर आ रही है जहां पर टीमों के नाम और जर्सी बहुत ही मिलते जुलते हैं। ये बात SA20 को वाकई में और भी दिलचस्प बनाती है और भारत जैसा बड़ा क्रिकेट बाजार भी उपलब्ध कराती है क्योंकि इस लीग के मैचों की कमेंट्री आप लाइव स्ट्रीमिंग पर टॉप के कॉमेंटेटरों के जरिए हिंदी में भी सुन सकते हैं। (फोटो सौजन्य- SA20 ट्विटर)
SA20 का आगाज-
कुल मिलाकर ये लीग काफी संभावनाएं रखती है और इसकी शुरुआत बहुत धमाकेदार हुई है। इस धमाके की बड़ी वजह बने हैं 22 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे जोफ्रा आर्चर। जोफ्रा दुनिया के सबसे तेज और बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार हैं लेकिन चोट ने उनको बहुत जल्द ही लंबा ब्रेक लेने के लिए मजबूर कर दिया। उनको SA20 में मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली एमआई केप टाउन ने खरीदा था। बता दें जोफ्रा को आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस ने खरीदा हुआ है। एमआई की टीम ने डेवाल्ड ब्रेविस पर भी काफी निवेश किया हुआ तो उनको अब भुगतान कर रहा है।
डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान
अब एमआई केपटाउन ने SA20 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की क्योंकि उन्होंने द न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में पार्ल रॉयल्स पर 8 विकेट की जोरदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के पहले मैच में बोनस अंक हासिल किया। इस मैच में 143 रनों का पीछा करते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए राशिद खान की अगुआई वाली टीम ने 15.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस दौरान डेवाल्ड ब्रेविस का तूफान देखने को मिला जो ओपनिंग में आए और 41 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेल दी। ब्रेविस ने सलामी बल्लेबाज रेयान रिकलटन (32 गेंदों पर 42 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। ब्रेविस ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जोफ्रा आर्चर की सनसनीखेज वापसी
वहीं एमआई की गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर 4 ओवर में 1 मेडन देकर 27 रन पर तीन विकेट हासिल करके सनसनीखेज वापसी की। उनके अलावा ओली स्टोन (2/31) और डुआन जानसेन (1/16) ने महत्वपूर्ण विकेट लिए। ये आर्चर के साथ मुंबई इंडियंस के लिए बढ़िया संकेत हैं क्योंकि ये टीम आईपीएल के पिछले सीजन में बुरी तरह से मात खाई थी। तब आर्चर चोट के चलते उपलब्ध नहीं थे लेकिन आईपीएल 2023 में आर्चर के वापस आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन उनको चोटे इतनी लगती हैं कि फैंस दिल थाम कर अभी ये साउथ अफ्रीका के लीगों के मैचों पर नजर बनाए रखेंगे।
एमआई केपटाउन ने जिस पार्ल रॉयल्स को हराया है वे राजस्थान रॉयल्स का ही एक विस्तार है जिसकी अगुवाई डेविड मिलर कर रहे हैं और विकेटकीपर हैं जोस बटलर जो आरआर का आईपीएल में भी अहम हिस्सा हैं। जोस बटलर ने इस मुकाबले में ओपनिंग में आते हुए 42 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications