SA vs WI: टी20 में सबसे तेज शतक, वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने रचा इतिहास, 11 छक्के लगाये

Johnson Charles ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 11 छक्के जड़े और क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

Charles

SA vs WI, History created by Johnson Charles: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई वेस्टइंडीज की टीम अपनी पुरानी रंगत में लौट रही है। बारिश से प्रभावित पहले टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद मेहमान टीम ने दूसरे मुकाबले में भी कुछ वैसा ही किया है। टीम ने एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया, वहीं जॉनसन चार्ल्स ने सबसे तेज शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे तेज टी20 सैकड़ा जमा दिया और अन्य सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। जॉनसन ने गेंदबाजों को जमकर धोया।

चार्ल्स ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए मैदान के चारों तरफ चौके और छक्के बरसाये। उनके बल्ले से 10 चौके और 11 छक्के आये। चार्ल्स ने महज 39 गेंदों का सामना करते हुए अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। इस तरह उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विंडीज के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक का कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के दौरान 47 गेंदों का सामना करते हुए शतक जड़ा था। वह मुकाबला मुंबई में खेला गया था।

टी20 क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तीन बल्लेबाजों के नाम है। इनमें डेविड मिलर, रोहित शर्मा और विक्रमसेकरा का नाम है। तीनों ने ही 35-35 गेंदों का समाना करते हुए शतक जमाया। दूसरे नम्बर पर भी तीन बल्लेबाजों का नाम है और चार्ल्स इनमें शामिल हैं। पेरियालवर, जीशान कुकीखेल और जॉनसन चार्ल्स ने 39-39 गेंदों में शतक जमाए हैं। जॉनसन चार्ल्स ने अपनी पारी के दौरान 46 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाये।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 258 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। सबसे छोटे प्रारूप में वेस्टइंडीज का यह सर्वाधिक स्कोर है। यह भी एक कीर्तिमान है। चार्ल्स के शतक के अलावा काइल मेयर्स ने 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 41 और रोवमैन पॉवेल ने 28 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+