SA Vs Pak: सेमीफाइनल में पहुंचने की अभी भी बची है पाकिस्तान की उम्मीद, जानिए पूरा समीकरण

Pak Vs Sa Pakistan Vs South Africa: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्वकप में होने वाला आज का मुकाबला काफी दिलचस्प है। विश्वकप के सेमीफाइनल में जाने की अपनी जो भी बची हुई उम्मीदें पाकिस्तान के पास उसे बरकरार रखने के लिए आज पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा। वहीं अगर आज दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान को हरा देता है तो वह सीधा सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। हालांकि आज के मैच में सिर्फ जीत हासिल कर लेने भर से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पूरी नहीं होगी। उसे दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: India-Pakistan क्या दोनों टीमें जा सकती सेमीफाइनल में? | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पाकिस्तान की संभावानाएं

    पाकिस्तान की संभावानाएं

    आज के मुकाबले में अगर पाकिस्तान जीत हासिल करता है तो इसके बाद उसकी नजर भारत बनाम जिम्बाब्वे के मुकाबले पर होगी। इस मैच में अगर जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी, बशर्ते पाकिस्तान का रन रेट भारत से बेहतर हो और बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान 6 नवंबर को होने वाले मुकाबले को जीते। दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ मैच हार जाए। ऐसे में साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान अब अकेले दम पर विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका खो चुका है। बहरहाल पाकिस्तान की पहली कोशिश आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने की होगी।

    पाक-दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्ड

    पाक-दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्ड

    पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्वकप में अबतक के मुकाबलों की बात करें तो टी-20 विश्वकप में दोनों ही टीमें एक दूसरे से तीन बार टकरा चुकी हैं और तीनों ही मौकों पर पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दी है। ऐसे में आज एक बार फिर से पाकिस्तान इसी इतिहास को दोहराने की उम्मीद करेगा। लेकिन इस बार पाकिस्तान के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका इस विश्वकप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यह टीम पहले के मुकाबले कहीं बेहतर नजर आ रही है।

    2012 से नहीं विश्वकप में नहीं हुई भिड़ंत

    2012 से नहीं विश्वकप में नहीं हुई भिड़ंत

    एक अहम आंकड़ा यह भी है कि वर्ष 2012 के बाद से दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप में कोई भिड़ंत नहीं हुई है। ऐसे में तकरीबन एक दशक के बाद दोनों ही टीमें आमने-सामने हैं। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की भिड़तं पिछळे वर्ष हुई थी। दोनों ही टीमों के बीच पिछले साल 7 टी-20 मै हुए हैं, जिसमे से पांच मैच में दक्षिण अफ्रीका को हार का मुंह देखना पड़ा था।

    पाक की मुश्किलें

    पाक की मुश्किलें

    पाकिस्तान के मौजूदा फॉर्म की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे से हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पाकिस्तान के गेंदबाज इस सीरीज में अच्छा कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रही है। जिस तरह से भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से हराया उसके बाद वह इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल का अपना टिकट पक्का करना चाहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+