SA vs NED 3rd ODI: साउथ अफ्रीका को हराने के लिए नीदरलैंड को करना होगा बड़ा उलटफेर? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
SA vs NED ODI Series: आज साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला है। यहां नीदरलैंड्स की टीम आयरलैंड से प्रेरणा लेना चाहेगी जिन्होंने अपनी अंतिम टी20 में बांग्लादेश को हराया था।

South Africa vs Netherlands: आज यानी 2 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका की टीम जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में मुकाबला करने जा रहा है। कोविद -19 महामारी के चलते ये सीरीज पहले स्थगित हो गई थी। दोनों के बीच इस सीरीज का पहला मैच 2021 में खेला गया था। इसके बाद तय किया गया था कि बाकी के दो मैच रीशेड्यूल किए जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मैच आठ विकेट से जीत के साथ जीता। 31 मार्च को हुए उस मैच में सिसंदा मगाला और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लेकर डच टीम को 46.1 ओवर में सिर्फ 189 रन पर आउट कर दिया।
आज के मैच की बात करें तो एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम अपने सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने पिछले मैच जैसी शुरुआत देने की उम्मीद करेगी जिन्होंने 53 गेंद में सर्वाधिक 45 रन बनाए थे और मध्यक्रम के बल्लेबाज तेजा निदामनुरु ने 48 रन बनाए। वहीं दक्षिण अफ्रीका बिना किसी उलटफेर के ये मैच भी आसानी से जीतने की ओर देखेगा। उन्होंने पिछले मैच में क्विंटन डी कॉक को जल्दी खो दिया, लेकिन कप्तान टेम्बा बावुमा ने 79 गेंदों पर नाबाद 90 रनों की पारी खेली और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्कराम ने 39 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेलकर केवल 30 ओवरों में लक्ष्य का पीछा किया।
पिच रिपोर्ट-
द वांडरर्स स्टेडियम की पिच में टेस्ट क्रिकेट पर कई बार गेंदबाजों को सफलताएं मिल चुकी हैं लेकिन सफेद गेंद वाले क्रिकेट में ये बल्लेबाजी के लिए थोड़ी अनुकूल विकेट है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 229 है, हालांकि अब भी तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती विकेट मिलते हैं और यही पर आयरलैंड को सतर्क रहना होगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
हेड टू हेड रिकॉर्ड-
साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स ने 6 मैच खेले है जहां 5 पांच मैच साउथ अफ्रीका जीतने में कामयाब रही है। नीदरलैंड्स ने एक भी मैच नहीं जीता तो वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड्स मैच कहां देखें
ये मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर होगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी। लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर देख सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका संभावित प्लेइंग 11-
वैन डेर दुसे, टेंबा बावुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, वायने पार्नेल, मार्को येन्सन, सिसांडा मगाला, क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे
नीदरलैंड संभावित प्लेइंग 11
मूसा अहमद, एमपी ओ'डॉव, वेसली बरेसी, विक्रमजीत सिंह, आर क्लेन, एस एडवर्ड्स (कप्ता), एटी निदामनुरु, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पीए वैन मीकेरेन, आर्यन दत्त












Click it and Unblock the Notifications