SA vs ENG: बरसेंगे रन या बिखरेंगे डंडे? दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड मैच में आज कौन जीतेगा
SA vs ENG Winner Prediction: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज का मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाना है। कराची के नेशनल स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ग्रुप बी से यह अंतिम मुकाबला होगा। इंग्लैंड सेमीफाइनल से बाहर हो गई है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सेमीफाइनल में लगभग अपना स्थान पक्का कर लिया है। अफगानिस्तान और अफ्रीका में टक्कर है लेकिन नेट रन रेट के मामले में अफगान टीम कहीं नहीं टिकती हैं। इंग्लैंड से छोटे-मोटे अंतर से हारने पर भी अफ्रीका का कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

कराची के नेशनल स्टेडियम में राहत की बात यह रहेगी कि इस बार बारिश का साया नहीं होगा। मौसम मुकाबले के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इंग्लैंड ने दो मैच खेले हैं, जबकि अफ्रीकी टीम का एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस बार एक पूर्ण मुकाबला होना है।
SA vs ENG के बीच वनडे में हेड टू हेड
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें इंग्लिश टीम थोड़ी पीछे रही है। अफ्रीकी टीम भारी पड़ी है। दोनों टीमों ने वनडे में 70 मुकाबले खेले हैं। इंग्लैंड ने 30 मैचों में जीत दर्ज की है और दक्षिण अफ्रीका ने 34 मैच जीते। 5 मुकाबले अनिर्णीत थे और एक मैच टाई रहा।
SA vs ENG मैच में कौन जीतेगा
इस मुकाबले की बात करें, तो अफ्रीका का पलड़ा भारी है। इसके पीछे कारण भी है। भारत में इंग्लैंड एकदिवसीय सीरीज हारने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में भी इंग्लैंड को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। इस वजह से इंग्लैंड की टीम का मनोबल गिरा हुआ है। जोस बटलर भी इस मैच के बाद कप्तानी नहीं करेंगे। यह भी एक कारण है।
कैसी रहेगी पिच और क्या है मौसम का हाल
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग करने के लिए अच्छी है और दोनों टीमों के पास धांसू बल्लेबाजों की फ़ौज है। पिच के अलावा मौसम की बात करें, तो वहां भी कंडीशंस अच्छी है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications