सैम करन ने अपने रिएक्शन से हंगामा भी बरपाया, अब जुर्माना भी पाया, भारी पड़ गया ये जश्न

सैम करन को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। पहले रबाडा ने भी ऐसा ही काम किया था और उन पर जुर्माने में डिमेरिट अंक मिले थे। तब आईसीसी में रंगभेद को लेकर भी लोग आरोप लगाने लगे थे।

Sam Curran

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन पर आखिर जुर्माना लग ही गया। उन्होंने रविवार, 29 जनवरी को दूसरे वनडे के दौरान टेम्बा बावुमा का विकेट लेने के बाद अत्यधिक जश्न मनाया था। जोश में वे बल्लेबाज के पास जाकर गुस्से में देखने लगे थे। इसके लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सोशल मीडिया पर इस बात ने काफी हंगामा काटा था कि ठीक ऐसे ही काम के लिए कैगिसो रबाडा पर फाइन लगाने वाला आईसीसी सैम करन पर क्यों चुप हैं? (फोटो सौजन्य- ट्विटर)

अब ऑलराउंडर को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो "किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसके प्रति किसी भी भाषा, काम या हावभाव का उपयोग करने से संबंधित है।"

मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और एड्रियन होल्डस्टॉक के अलावा तीसरे अंपायर बोंगानी जेले और चौथे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर खिलाड़ी को दोषी पाया था।

सैम करन ने 28वें ओवर में बावुमा को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था क्योंकि ये बल्लेबाज शतक लगाकर मैच को इंग्लैंड से छीनने की कोशिश कर रहा था। इसके बावजूद साउथ अफ्रीका ही मैच जीतने में सफल रहा और साथ ही सीरीज भी कब्जाने में कामयाब रहा।

15 प्रतिशत मैच फीस के अलावा अब अनुशासन भंग करने के लिए एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है। दो साल के समय में ये सैम करन का पहला अपराध है।

पहले रबाडा ने भी ऐसा ही काम किया था और उन पर जुर्माने में डिमेरिट अंक मिले थे। तब आईसीसी में रंगभेद को लेकर लोग आरोप लगाने लगे थे। अब भी अश्वेत लोगों को आपत्ति थी आईसीसी दोहरे मापदंड अपनाता है।

खैर ये इंग्लैंड के लिए एक झटका है क्योंकि वे वनडे वर्ल्ड कप के साल में एक और मैच हार गए। सैम करन को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा है। वे फिर से वापस पुरानी टीम में आ गए हैं। गेंद से वे ठीक रहे हैं लेकिन बल्ले से उनकी हालिया परफॉरमेंस खास नहीं रही है। देखना होगा वे ऊंची कीमत के साथ आईपीएल में कैसे न्याय कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+