राजस्थान की राजकुमारी से इश्क कर बैठा ये क्रिकेटर, दुश्मन बना जमाना लेकिन प्रिसेंज ने नहीं छोड़ा साथ
S Sreesanth Love Story: कभी देश के स्टाइलिश क्रिकेटरों में एस श्रीसंत की गिनती होती थी लेकिन मैच फिक्सिंग के काले दाग ने उनके ऊपर ऐसा ग्रहण लगाया जिसके बाद एक होनहार और मशहूर क्रिकेटर का करियर वक्त के पहले समाप्त हो गया, यहां तक कि मैच फिक्सिंग के अपराध में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
इस कांड से पहले श्रीसंत की छवि एक तेजतर्रार और आक्रामक खिलाड़ी की थी, कई मौकों पर उनको सीनियर्स के साथ हॉट-टॉक करते देखा गया था लेकिन उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी इसे उभरते हुए खिलाड़ी की सिर्फ आदत मानते थे।

लेकिन जब साल 2013 में उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे तो बीसीसीआई ने उनको लाइफटाइम क्रिकेट बैन की सजा सुनाई थी हालांकि वो प्रतिबंध सात साल बाद हटा लिया गया लेकिन श्रीसंत का क्रिकेट में कमबैक हो नहीं पाया। उस वक्त श्रीसंत के खिलाफ पूरी दुनिया हो गई थी।
श्रीसंत का बुरा दौर, नाते-रिश्तेदार ने भी काटी कन्नी
बदनामी के डर से उनके नाते-रिश्तेदार भी उनसे कन्नी काटने लगे थे लेकिन इस दौरान कोई ऐसा था जिसने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा बल्कि दुनिया के सामने उनकी ढाल बनकर खड़ी रही।
जयपुर राजघराने की राजकुमारी हैं श्रीसंत की पत्नी (S Sreesanth)
जी हां यहां बात हो रही है उनकी बेइंतहा खूबसूरत पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी की, जो कि जयपुर राजघराने की राजकुमारी हैं। आपको बता दें कि वो जयपुर के दीवानपुरा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। लंबे वक्त से दोनों में अफेयर था, कहा जाता है कि श्रीसंत राजकुमारी पर दिल तब हार बैठे थे, जब उन्होंने क्रिकेट में डेब्यू किया था।
तब भुवनेश्वरी स्कूल में पढ़ रही थीं। दोनों की मुलाकात उसी स्कूल के एक इवेंट में हुई थी, श्रीसंत वहां पर एक एग्जीबिशन मैच खेलने गए थे, जहां उन्होंने पहली नजर में उस राजकुमारी को पसंद कर लिया था, जो कि बहुत ज्यादा सुंदर थी।
श्रीसंत की नजर मेरे पर पड़ी और ...(S Sreesanth)
एक इंटरव्यू में भुवनेश्वरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि 'उनके स्कूल में एक एग्जीबिशन मैच था, जिसमें श्रीसंत आए थे, हमारे स्कूल की सारी लड़कियां उनको देखते ही क्रेजी हो गई थीं लेकिन मैं उनका मैच देखने नहीं गई थी, क्योंकि मुझे थोड़ा ये सब अटपटा लगता था लेकिन तभी श्रीसंत की नजर मेरे पर पड़ी और मुझे पता चला कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं, फिर मैं गई उनके पास, ये हमारी पहली मुलाकात थी।' हालांकि इसके बाद उन्होंने आगे कुछ नहीं बताया था।
श्रीसंत के लिए भुवनेश्वरी भी जमीन पर सोया करती थीं (S Sreesanth)
जिस वक्त श्रीसंत जेल गए थे, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भुवनेश्वरी भी जमीन पर सोया करती थीं, उन्हें लगता था कि श्रीसंत जेल में जब इस स्थिति में सो रहे हैं तो वो बेड पर कैसे सो सकती हैं?
यही नहीं 'बिग बॉस' में भी जब श्रीसंत पर उंगली उठी तो शो के बाहर रहकर भुवनेश्वरी ने हमेशा अपने पति के खिलाफ बोलने वालों की क्लास लगाई। आपको बता दें कि भुवनेश्वरी को अपनी ताकत मानने वाले श्रीसंत में कहा था कि 'मैं टूट जाता अगर वो ना होती।'

श्रीसंत और भुवनेश्वरी को शादी से दो बच्चे हैं (S Sreesanth)
एक शाही खानदान की राजकुमारी होने के बावजूद भुवनेश्वरी काफी 'डाउन टू अर्थ' रहती हैं। वो प्रोफेशनली एक जूलरी डिजाइनर हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। मुश्किलों से लड़ते हुए श्रीसंत और भुवनेश्वरी आज एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं, उनके प्यार की बगिया में दो फूल खिलखिला रहे हैं, जिनके नाम सूर्यश्री श्रीसंत और श्री सांविका श्रीसंत है।
एक नजर श्रीसंत के करियर पर ((S Sreesanth)
- श्रीसंत का पूरा नाम शांतकुमारन श्रीसंत है।
- साल 2005 में श्रीसंत ने भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था।
- 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिस्बाह-उल-हक का कैच पकड़ना शामिल है, जिसने भारत को जीत दिलाई थी।
- जब क्रिकेट के लिए उन्हें बैंन किया गया तो उन्होंने अभिनय और टीवी शोज में हाथ आजमाया।
- उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भाग लिया और फिर कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया।
- 2018 में वे 'बिग बॉस 12' का हिस्सा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications