देश के सबसे अमीर क्रिकेटर की पत्नी हैं ये खूबसूरत महारानी, 25 हजार करोड़ के महल में करती हैं निवास
Radhikaraje Gaekwad: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना थोड़ा मुश्किल है, हालांकि आजकल ट्विवटर या फेसबुक पर वायरल होने वाली ज्यादातार खबरों में सच्चाई का अभाव या फिर अधूरा सच होता है, जिसकी वजह से लोग भ्रमित भी होते हैं लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक महारानी की बात हो रही है और उनके बारे में जो बातें हो रही हैं, वो फिलहाल पूरी तरह से सच है।
दरअसल यहां बात हो रही है देश की सबसे खूबसूरत रानियों में से एक राधिकाराजे गायकवाड़ की, जो कि बड़ौदा राजवंश से ताल्लुक रखती हैं। उनका साल 2021 का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

जिसमें वो ये कह रही हैं कि 'वो भी एक आम इंसान की तरह ही जीवन व्यतीत करती हैं, उनके मन में कभी भी ये विचार नहीं आता है कि वो एक राजसी घराने से जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से राधिकाराजे की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं, लोग उन्हें 'सादगी पूर्ण महिला' और 'ब्यूटी विद ब्रेन' कह रहे हैं।'
सोशल मीडिया पर छाईं Radhikaraje Gaekwad
मालूम हो कि राधिकाराजे गायकवाड़ ने ये बात 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए गए एक इंटरव्यू में कही थी, इस बात के लिए उनकी तारीफ तब भी बहुत हुई थी और एक बार फिर से जब उनका साक्षात्कार वायरल हुआ तो लोग उनकी प्रशंसा करने लग गए। मालूम हो कि हाल ही में MillionaireAsia मैगजीन में भी उनकी ब्यूटी और लाइफस्टाइल पर एक लेख प्रकाशित हुआ था।
बड़ौदा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई शादी (Radhikaraje Gaekwad)
आपको बता दें कि उनकी शादी साल 2002 में बड़ौदा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है, जो कि गुजरात के वड़ोदरा (पहले बड़ौदा) के पूर्व शासक गायकवाड़वंश के हैं और देश के सबसे अमीर क्रिकेटर भी हैं। मालूम हो कि वो रणजी ट्रॉफी के मैच खेल चुके हैं और वो गुजरात टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं।
25 हजार करोड़ का है 'लक्ष्मी विलास पैलेस' (Radhikaraje Gaekwad)
वो जिस घर में रहते हैं उसका नाम 'लक्ष्मी विलास पैलेस' है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार करोड़ है और इसमें 187 कमरे हैं, ये घर एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से भी काफी बड़ा और महंगा है।
राजवंश की 600 एकड़ की अचल संपत्ति है
साल 2012 में समरजीत सिंह ने गायकवड़ के राजा की गद्दी संभाली थी और तब से ही वो इस महल में अपने परिवार संग रह रहे हैं। उनके पास राजवंश की 600 एकड़ की अचल संपत्ति है। महल के एक हिस्से में राजा-रानी का परिवार रहता है तो वहीं दूसरा हिस्सा टूरिस्टों के लिए खुला है, जहां कि एंट्री फीस मात्र 150 रु है लेकिन इसके बावजूद राजा-रानी एक सरल व्यक्तित्व के मालिक कहलाते हैं।
राधिकाराजे का जीवन अनुशासित और सादगी भरा (Radhikaraje Gaekwad)
आपको बता दें कि राधिकाराजे का जीवन बचपन से ही काफी अनुशासित और सादगी भरा रहा है , उनके पिता डॉक्टर रंजीत सिंह, वांकानेर के महाराजकुमार जरूर थे लेकिन आईएस अधिकारी थे और अपने वो अपने राजवंश के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने ठाठ-बाट जोड़कर प्रशासनिक सेवा को चुना था इसलिए राधिका का बचपन वहां बीता जहां उनके पापा की ड्यूटी होती थी।
एक वक्त के बाद वो अपने मम्मी-पापा के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गईं थीं। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में स्नातक और दिल्ली विवि से हिस्ट्री में ही एमए किया है, यही नहीं वो इंडियन एक्सप्रेस न्यूजपेपर में बतौर पत्रकार भी काम कर चुकी हैं।

बेइंतहा खूबसूरती की मल्लिका (Radhikaraje Gaekwad)
फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महारानियों की लिस्ट में जगह दी थी, हालांकि कुछ वक्त पहले उनका नाम 'पनामा पेपर लीक' मामले में भी आया था लेकिन कुछ वक्त बाद ये बातें होनी बंद हो गई। यही नहीं कुछ दिनों पहले कहा जा रहा था कि राधिकाराजे गायकवाड़ ने साध्वी की दीक्षा ले ली है लेकिन ये बात भी बाद में झूठी निकली थी।
आपको बता दें कि राधिकाराजे और समरजीत को शादी से दो बेटियां हैं, जिनके नाम क्रमश:राजकुमारी नारायणी राजे गायकवाड़ और राजकुमारी पद्मजा राजे गायकवाड़ हैं।












Click it and Unblock the Notifications