इंग्लैंड दौरे के बाद गिरा टीम इंडिया का पहला विकेट, कोच ने दिया अपने पद से इस्तीफ़ा

Ryan Ten Doeschate: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की करारी हार के बाद कोचिंग स्टाफ पर गाज गिरने की खबरें सामने आ रही थी। अब वही देखने को मिला है। श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा के साथ ही कोचिंग स्टाफ से एक अहम शख्स ने अपना इस्तीफ़ा दे दिया।

गौतम गंभीर के साथ बतौर असिस्टेंट कोच काम करने वाले रायन टेन डोशेट ने आज अपना इस्तीफ़ा दे दिया। उनहोंने तुरंत प्रभाव से पद छोड़ दिया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में ही डोशेट ने अपने फैसले के बारे में बीसीसीआई को बता दिया था।

Ryan Ten Doeschate

राहुल द्रविड़ की जगह जब गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी, तब टेन डोशेट को असिस्टेंट कोच बनाया गया था। गंभीर के कहने पर ही ऐसा हुआ था। उनके साथ वह केकेआर में भी काम कर चुके थे। इस वजह से गंभीर ने उनको बुलाया था। बैटिंग और फील्डिंग दोनों में उन्होंने टीम इंडिया को कोचिंग दी थी।

केकेआर के साथ वह फिर से जुड़ने वाले हैं, इस वजह से टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया। हालांकि फील्डिंग में वह ज्यादा योगदान टीम इंडिया को दे नहीं पाए थे क्योंकि टी दिलीप को भी बीसीसीआई ने रखा था। ऐसे में डोशेट के आपस ज्यादा काम नहीं था।

केकेआर के साथ वह काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। दो अबर टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2022 में उनको फ्रेंचाइजी ने कोच नियुक्त किया था। वहां उन्होंने फील्डिंग कोच के रूप में काम किया था। केकेआर में वह कोचिंग स्टाफ में गौतम गंभीर के साथ ही थे। इसी वजह से गंभीर उनको टीम इंडिया का कोच बनने के बाद अपने साथ लेकर गए थे।

डोशेट के कोचिंग कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में हार झेलने के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भारत को घर में आकर हराया था। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+