न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़! दाएं हाथ की कलाई में लगा बैठे हैं चोट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी है और वो एनसीए में हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब टी20 सीरीज के लिए तैयार है, लेकिन टी20 सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगता दिख रहा है। दरअसल, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं और उन्हें एनसीए में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ को दाहिने हाथ की कलाई में चोट लगी है, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को एनसीए में रिपोर्ट किया। आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ को बुधवार को रांची पहुंचना था, लेकिन वो नहीं पहुंचे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि गायकवाड़ टीम से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
टी20 सीरीज से बाहर होंगे ऋतुराज गायकवाड़!
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि गायकवाड़ चोट की वजह से अब टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। 27 जनवरी को होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट की ओर से इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सीरीज का पहला मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ अगर सीरीज से बाहर होते हैं तो बीसीसीआई उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में नहीं लाएगा, क्योंकि टीम में तीन सलामी बल्लेबाज पहले से ही हैं अगर किसी को मौका दिया भी जाता है तो पृथ्वी शॉ का नाम सबसे आगे है।
श्रीलंका के खिलाफ भी चोट के कारण नहीं खेले थे गायकवाड़
आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ अगर टी20 सीरीज में नहीं खेलते हैं तो यह लगातार दूसरा मौका होगा, जहां चोट की वजह से वो दूसरी टी20 सीरीज से बाहर हो जाएंगे। इससे पहले गायकवाड़ पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ भी कलाई की चोट के कारण टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। उन्हें इस साल भी श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, क्योंकि शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ ओपनिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications