‘हमें हमारा ऑलराउंडर मिल गया’, अश्विन की मैच जिताऊ पारी देख खुशी से झूम उठे सैमसन, बांधे तारीफों के पुल

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मुंबई, 21 मई: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान की इस जीत के सबसे बड़े हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे। अश्विन ने मैच में अपने हरफनमौला खेल से सभी का दिल जीता। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 1 विकेट लेने के अलावा नाबाद 40 रन की बेहतरीन पारी भी खेली। उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।

अश्विन ने 174 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

अश्विन ने 174 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन

राजस्थान के सामने 151 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने दो गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत में यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों पर 59 और आर अश्विन ने केवल 23 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। अपनी पारी में अश्विन ने दो चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 174 का रहा। इससे पहले स्टार ऑफ स्पिनर ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर डेवोन कॉनवे की अहम विकेट भी चटकाई थी।

कप्तान संजू ने बांधे तारीफों के पुल

कप्तान संजू ने बांधे तारीफों के पुल

आर अश्विन की मैच जिताऊ पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने उनकी जमकर तारीफ की है। संजू ने मैच खत्म होने के बाद प्रेंजटेशन सेरेमनी में कहा, ''हमें हमारा ऑलराउंडर मिल गया है। वह टीम के लिए एक बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वह नेट्स पर बल्लेबाजी का खूब अभ्यास करते थे।''

पावरप्ले के बाद देना चाहते थे अश्विन को मौका

पावरप्ले के बाद देना चाहते थे अश्विन को मौका

सैमसन ने आगे कहा, '' मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। यह एक तरह से हमारे लिए असाधारण मैच था। हर खिलाड़ी ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि, गेंदबाजी में मुझे इतनी अच्छी वापसी की उम्मीद नहीं थी। यह वाकई में बहुत बढ़िया प्रयास है। मैं अश्विन को पावरप्ले के बाद लाना चाहता था, उनके पास वेरीऐशन है। क्रिकेट बहुत मजेदार खेल है।''

गेंद और बल्ले से चमके अश्विन

गेंद और बल्ले से चमके अश्विन

मौजूदा टूर्नामेंट में आर अश्विन ने गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाया है। 14 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 30.50 और 147 के स्ट्राइक रेट से कुल 183 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला। वहीं, बतौर गेंदबाज भी उन्होंने 36.36 के औसत से 11 खिलाड़ियों को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+