पीते हो?... रॉस टेलर का हिंदी में फैंस से मजेदार सवाल, स्टेडियम में हुआ धमाल, वीडियो वायरल

Ross Taylor Video Viral: पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान रॉस टेलर हाल ही में खत्म हुए चैंपियंस लीग T10 2025 के दौरान अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में रहे। 41 साल के टेलर इस टूर्नामेंट में स्टेलर स्टैलियंस टीम के कप्तान थे। हालांकि उनकी टीम खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन टेलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वे हिंदी बोलते हुए फैंस से मजेदार सवाल पूछते नजर आए।

स्टेडियम में हिंदी में सवाल (Ross Taylor Video Viral)

यह वाकया तब हुआ जब कुछ फैंस टेलर से बात कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में पूछा कि पीते हो? टू मच ड्रिंक?। टेलर का यह अंदाज देखकर फैंस जोर-जोर से हंसने लगे। यह पहली बार नहीं है जब टेलर ने हिंदी का इस्तेमाल किया हो, लेकिन इस बार उनका अंदाज सबसे अलग रहा। टेलर का हिंदी प्रेम यहीं खत्म नहीं हुआ। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें हिंदी क्यों पसंद है।

Ross Taylor 1

RCB को लेकर कही ये बात

इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि हर बार आने पर मेरी वोकैब्युलरी बढ़ती है। इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू लेने वाले से पूछा कि 'बी क्वाइट' हिंदी में कैसे कहते हैं? जवाब मिला कि चुप रहो। टेलर ने तुरंत रिपीट किया कि चुप रहो, चुप रहो। उनका यह अंदाज फैंस को खूब भाया। उसी इंटरव्यू में टेलर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL ट्रॉफी को लेकर भी सवाल किया गया।

पहले सीजन आरसीबी के साथ थे टेलर

टेलर ने कहा कि बहुत अच्छा लगा। मैं पहले सीजन से टीम के साथ था। 2009 में करीब पहुंचे थे, लेकिन जीत नहीं सके। विराट ने टीम के लिए जिस तरह लॉयल रहकर खेला और आखिरकार ट्रॉफी जीती, वह शानदार है। रॉस टेलर ने IPL में 2008 से 2011 तक RCB के लिए खेला। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए भी खेला। उन्होंने कुल 55 मैचों में 1017 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 123.72 रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+