युजवेंद्र चहल के लिए लड़ने को तैयार थे रोहित शर्मा! लेकिन पत्नी रितिका ने Dhanashree को लेकर ये क्या कर दिया?

भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता अब आधिकारिक रूप से खत्म हो चुका है। दोनों के तलाक की खबर ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई जब रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह का इस पूरे मामले पर अलग-अलग स्टैंड देखने को मिला।

जब चहल और धनश्री के बीच अनबन की खबरें पहली बार सामने आई थीं, तब रोहित शर्मा ने चहल के सपोर्ट में पत्रकारों से तीखे सवाल किए थे। उन्होंने खुले तौर पर उन रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई थी जो खिलाड़ियों के निजी जीवन में बेवजह दखल दे रही थीं। लेकिन अब, जब चहल और धनश्री का तलाक हो चुका है, तो रोहित की पत्नी रितिका ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने फैंस को दो हिस्सों में बांट दिया।

rohit sharma Ritika Sajdeh dhanashree

रोहित का सपोर्ट: जब चहल मुश्किल में थे
एशिया कप के दौरान जब चहल और धनश्री के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज़ हो रही थीं, तब रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर्स से सीधे सवाल किया था कि आखिर कौन है जो इन अफवाहों को हवा दे रहा है। चहल भी इस बातचीत में शामिल थे और उन्होंने भी मज़ाकिया लहजे में मीडिया के रवैये पर कटाक्ष किया था।

तब तक चहल और धनश्री का तलाक नहीं हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा जोरों पर थी। रोहित ने अपने लेग स्पिनर साथी के सपोर्ट में जिस तरह से स्टैंड लिया, उससे यह साफ था कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के निजी मामलों में बेवजह की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते।

रितिका का लाइक: तलाक के बाद बदल गई तस्वीर?
तलाक के बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आया जब रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक ऐसे वीडियो को लाइक कर दिया, जिसमें धनश्री को 'गोल्ड डिगर' कहा जा रहा था। इस वीडियो में यह तंज कसा गया था कि धनश्री ने चहल से 4.75 करोड़ रुपये ऐलिमनी के रूप में लिए और खुद को 'सेल्फ-मेड' बताने का दावा कर रही हैं।

रितिका का इस वीडियो को लाइक करना एक बड़ा संकेत था कि अब उनका रुख धनश्री के खिलाफ हो गया है। जहां पहले रोहित चहल के सपोर्ट में खड़े थे, वहीं अब उनकी पत्नी तलाक के बाद धनश्री के खिलाफ ऑनलाइन ट्रोलिंग को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देती नजर आईं।


तलाक के बाद बढ़ी ट्रोलिंग-क्या यह जायज है?
तलाक के बाद धनश्री को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। पहले खबरें आईं कि उन्होंने चहल से 60 करोड़ रुपये ऐलिमनी की मांग की थी, हालांकि उनके परिवार ने इसे 'बेबुनियाद' करार दिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें 'गोल्ड डिगर' और 'पैसों के लिए रिश्ता खत्म करने वाली' जैसी बातें सुननी पड़ रही हैं।

Take a Poll

अब सवाल यह है कि क्या रितिका का इस वीडियो को लाइक करना महज एक इत्तेफाक था, या फिर वह जानबूझकर इस ट्रोलिंग को सही ठहराने का इशारा कर रही थीं? और सबसे बड़ा सवाल-क्या रोहित शर्मा और रितिका इस मुद्दे पर एक ही राय रखते हैं, या फिर यह सच में पति-पत्नी के अलग-अलग नजरिए की झलक है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+