एशिया कप 2023 के लिए Suryakumar Yadav के चयन पर उठे सवाल, पूर्व हेड कोच ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। मंगलवार को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टूर्नामेंट के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज टॉम मूडी को लगता है कि सूर्यकुमार यादव एशिया कप टीम में शामिल होने के लिए भाग्यशाली हैं। उन्होंने दावा किया कि टीम मैनेजमेंट बेहतर विकल्पों के लिए जा सकता था।

वनडे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे सूर्यकुमार यादव
दरअसल, सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के बावजूद वनडे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं। अगस्त 2023 तक, उन्होंने 26 एकदिवसीय मैचों में भाग लिया और 24 पारियों में कुल 511 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 24.33 के औसत से बल्लेबाजी की जिसे निम्नतर माना जाता है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार ने 10 वनडे में 14 के औसत से बनाए रन
साल 2023 में सूर्यकमार का प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। उन्होंने 10 वनडे मैच खेले और सिर्फ 14 के औसत से रन बनाए हैं। प्रदर्शन में इस गिरावट के कारण आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज का एशिया कप के लिए टीम में चयन हो गया है।

एशिया कप के लिए सूर्या के चयन को बताया भाग्यसाली
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए मूडी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल होने के लिए भाग्यशाली हैं। मुझे पता है कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे हम सभी देखना पसंद करते हैं, लेकिन उसे अभी भी 50 ओवर के खेल में महारत हासिल करना बाकी है। मुझे लगता है कि उसने 20 से अधिक मैच खेले हैं और बहुत मामूली वापसी की है।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व हेड कोच टॉम मूडी ने आगे कहा कि मेरी राय में बेहतर विकल्प उपलब्ध हैं। मैं उस टीम में जयसवाल जैसे युवा खिलाड़ी को देखना पसंद करूंगा, या एक कलाई के स्पिनर को खिलाओ, और आप एक और कलाई के स्पिनर को जानते हैं।'

ये भी पढ़ें- Asia Cup: क्या टीम में नहीं होकर भी संजू सैमसन खेलेंगे मैच? चीफ सेलेक्टर ने बताया क्यों मिली रिजर्व में जगह

उन्होंने कहा कि, 'वह टी20 क्रिकेट में एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन 50 ओवर का क्रिकेट पूरी तरह से अलग फॉर्मेट है, और उन्हें इसके लिए महारथ हासिल करना बाकी है। मुझे नहीं लगता कि वह आखिरी समय में ऐसा करने वाले हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+